देश

Arvind Kerjiwal ने क्यों कहा, ‘Amit Shah के प्रधानमंत्री बनने की राह पर Yogi Adityanath हैं आखिरी कांटा’?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना दावा दोहराते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल 75 साल का होने पर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शाह के पीएम बनने की राह में बचा आखिरी ‘कांटा’ हैं, जिन्हें बीजेपी के दोबारा सत्ता में आते ही ‘हटा’ दिया जाएगा.

उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तथ्य यह है कि अब तक कोई भी भाजपा नेता आदित्यनाथ के पक्ष में बोलने नहीं आया है, यह इसका प्रमाण है.

योगी के पक्ष में कोई नहीं बोला

केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने कुछ दिन पहले दिल्ली में इन मुद्दों को उठाया था और अमित शाह और अन्य मंत्रियों ने यह कहते हुए बचाव किया था कि प्रधानमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे और अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे, हालांकि मोदीजी ने खुद नहीं कहा था कि वह रिटायर नहीं होंगे.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि मोदी जी अपने नियम का पालन करेंगे, वरना लोग कहेंगे कि मोदी जी ने यह नियम आडवाणी जी को हटाने के लिए बनाया था और जब बात उन पर आई तो उन्होंने इसका पालन नहीं किया, लेकिन जब मैंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को दो महीने में हटा दिया जाएगा, तो अब तक किसी भी बीजेपी नेता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इससे पुष्टि होती है कि उन्होंने इसकी योजना बनाई है और कोई भी उनके पक्ष में बोलने को तैयार नहीं है, इसलिए उनका निष्कासन लगभग तय है.’


ये भी पढ़ें: “मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं…आपको अपना मान कर रखना है…” रायबरेली में सोनिया गांधी ने की भावुक अपील-Video


योगी बोले- केजरीवाल की बुद्धि पलट गई है

बीते 16 मई को हमीरपुर में एक रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जब कोई व्यक्ति जेल में जाता है न, उसकी बुद्धि पलट जाती है और ऐसे ही ‘आप’ के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रम में पड़ गई है. वो जेल क्या गए कि उनको ये लगता है कि अब वे जेल के बाहर कभी नहीं आ पाएंगे. अब उनका मुख्यमंत्री पद का इतना लालच हो गया है कि वो अपनी बात को मेरे साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ये जेल जाने का एक रिएक्शन है.

केजरीवाल का दावा

बीते 16 मई को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि ‘एक नेता’, जो अमित शाह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी बनने की राह में बाधा बन सकता है, योगी आदित्यनाथ हैं. उन्होंने अपना यह आरोप भी दोहराया था कि केंद्र में सत्ता में आने के दो महीने के भीतर भाजपा नेतृत्व उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री पद से हटा देगा.

उन्होंने कहा था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियम बनाया था कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को सरकार और संगठन में कोई पद नहीं दिया जाएगा और सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा. इस नियम के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन को रिटायर कर दिया गया, साथ ही कई बीजेपी नेताओं को हटा दिया गया या टिकट नहीं दिया गया.’ केजरीवाल ने कहा, ‘पीएम मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और उन्होंने अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago