पीएम मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी पूरे देश में चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज (22 अप्रैल) प्रधानमंत्री तालानगरी के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे. जहां पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार की जमकर तारीफ की और विपक्ष पर हमला बोला.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “जो लोग योगी जी की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते रहते हैं, मैं उनकी आंखें खोलना चाहता हूं. उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ, उतना अकेले योगी जी के कालखंड में हुआ है.
देश की आजादी के बाद से सेना की हर खरीद में घोटाले करने वाली कांग्रेस कभी भी यहां डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनवा सकती. BJP की वजह से अब हमारा उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर सेना का बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है. इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना बड़ा साम्राज्य बना लिया है.
आज तक इन्होंने अपनी अकूत संपत्ति से देश के किसी गरीब को कुछ नहीं दिया. अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर पड़ गई है. जनता के धन को लूटना और देश की संपत्ति को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है.
ये माओवादी सोच है, ये कम्युनिस्टों की सोच है, ऐसा करके वो कितने ही देशों को पहले बर्बाद कर चुके हैं. अब यही नीति, कांग्रेस और INDI अलायंस भारत में लागू करना चाहते हैं. आपकी मेहनत की कमाई, आपकी संपत्ति और कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…