फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Elections-2024: इस बार के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने बड़े बदलाव किए हैं. कई लोकसभा सीटों पर पुराने चेहरों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरे उतारे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह पर यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. मालूम हो कि वरुण गांधी ने 2019 इस सीट पर बड़ी जीत हासिल कर सांसद बने थे. इससे पहले वह 2014 में सुल्तानपुर से सांसद रहे. तो वहीं उनके टिकट कटने को लेकर तमाम सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं.
इसी बीच उनकी मां और सांसद मेनका गांधी का बयान सामने आ रहा है. वरुण गांधी का टिकट कटने के सवाल पर मेनका गांधी ने कहा कि “चुनाव के बाद देखते हैं, अभी लंबा समय है.” इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में हूं और बहुत खुश हूं कि मैं भाजपा में हूं.” बता दें कि मेनका गांधी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए सुल्तानपुर पहुंचीं थीं. वह यहां से सांसद हैं और एक बार फिर से भाजपा ने उनको यहां से उतारा है. फिलहाल उन्होंने वरुण गांधी को लेकर और किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. बता दें कि पीलीभीत और सुल्तानपुर सीट गांधी परिवार के पास ही रही है लेकिन इस बार भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काट दिया है. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी के खिलाफ उनके विवादित बयान के चलते पार्टी प्रमुख उनसे नाराज चल रहे थे. बता दें कि पिछले कुछ महीनों से वरुण गांधी लगातार किसी न किसी मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. बेरोजगारी के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी सरकार के खिलाफ बयान दिया था, जिसकी वजह से सरकार की भद्द पिट गई थी. इस बार वरुण को टिकट न दिए जाने की यही वजह मानी जा रही है.
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी ने पीलीभीत में बड़ी जीत हासिल की थी और सपा के प्रत्याशी हेमराज वर्मा को हरा दिया था. वरुण को यहां पर ढाई लाख से अधिक वोटों से फतह हासिल हुई थी. चुनाव में उन्हें 704,549 वोट मिले थे तो वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले हेमराज वर्मा को 4,48,922 वोट मिले थे. तो इससे पहले यानी 2014 में इसी सीट से मेनका गांधी ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने 3 लाख से अधिक वोटों से फतह हासिल की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…