खेल

खो-खो चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र ने गाड़ा झंडा, खिताब महिला और पुरुष दोनों वर्गों के नाम

56th National Kho Kho Championship 2024: 56वीं राष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप के महिला और पुरुष दोनों वर्गों का खिताब खो खो खेल की जननी महराष्ट्र के नाम रहा. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र और रेलवे के बीच शानदार फाइनल मुकाबला खेला गया.

इस रोमांचक मुकाबला में दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक 32-32 की बराबरी रही. जिसके बाद दोनों ही टीमों के बीच पुन: तीसरी पाली का मैच और खेला गया. रेलवे के पहले तीन खिलाड़ियों ने अच्छा डिफेंस करते हुए महाराष्ट्र के सामने 50 अंको के साथ गगनचुंभी स्कोर खड़ा कर दिया.

जिसके जवाब में महाराष्ट्र ने जोरदार वापसी करते हुए रेलवे को संभलने का कोई मौका नही दिया. सांस रोक देने वाले इस मुकाबले में महाराष्ट्र ने अंतिम क्षण में 2 अंक अर्जित करते हुए मुकाबले को 52-50 से अपने नाम कर दिया. इस मैच में देश के उत्कृष्ट खो-खो खिलाड़ियों ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया.

महाराष्ट्र ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को किया पराजित

महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच खेले गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. महाराष्ट्र की टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 18-16 से पराजित किया. इस जीत में महाराष्ट्र की कप्तान संपदा मौर्या ने अहम भूमिका निभाई. दिन के पहले सत्र में दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए.

महिला वर्ग में महाराष्ट्र की टीम ने ओडिशा को 24-20 से हराया. जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली को 32-10 से पराजित किया. पुरूष वर्ग में महाराष्ट्र ने कोल्हापुर को 30-28 से हराया, जबकि रेलवे ने ओडिशा को 24-22 से पराजित किया. महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विजेता महाराष्ट्र तीन लाख और उपवितेता टीम को 2-2 लाख रुपये पुरुस्कार के रुप दिये गये.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के अलावा, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, सांसद शुधांशु त्रिवेदी, एशियन खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष राजीव मेहता, आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित भल्ला, रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन सूर्य प्रकाश खत्री, आईओए के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुणाल और विमल इलाइची के मुकेश गर्ग ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.

भारत की मिट्टी का खेल है खो-खो

खो खो भारत देश के मिट्टी का खेल है ये विरासत के तौर पर मिली है और इसे आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की जरूरत है. इस क्षेत्र में खो-खो खेल संघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने खूब प्रयास किया है. इनके कार्यकाल में खो-खो एक फलक के ऊंचाई तक पहुंचा है.

ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 56वें नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के फाइनल मैच के दौरान देश के चर्चित पत्रकार रजत शर्मा ने कही. उन्होंने कहा कि खो-खो आज 137 देशों में खेला जा रहा है. अगले साल इंग्लैंड में विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता होने वाली है. इसमें भारत यकीनन बेहतर प्रदर्शन करेगा. भारत की खो-खो यकीनन काफी सुधरी है.

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रो.सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि खो-खो गेम में खिलाड़ी साथियों के साथ बहुत जरूरी होता है. यह टीम वर्क का काम होता है. जब तक साथी खिलाड़ी खो नहीं बोलता, अगर उससे पहले साथ ही खिलाड़ी उठ जाता है तो वो गलत दाव हो जाता है और यह बात सिर्फ खेल के लिए नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में लागू होता है.

इस मौके पर खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा कि जो आज खो-खो से नई ऊंचाइंया छू रहा है,उसमें खिलाड़ियों और कोच के अलावा टीम का बहुत ही योगदान होता है.खो-खो दिन प्रतिदिन तरक्की की राह पर रहे इसके लिए लगातार काम हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago