चुनाव

Haryana Election Results 2024: विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से जीता चुनाव, जानें कितने वोट मिले

Haryana Election Results 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हो रही है. इस विधानसभा चुनाव में कई ऐसी VIP सीटें हैं, जिन पर सबकी नजर लगी हुई हैं. एक सीट जुलाना है, यहां से विनेश फोगाट ने चुनाव लड़ा.

चुनाव आयोग के मुताबिक, जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जीत गई हैं. महिला पहलवान विनेश ने इसी साल कांग्रेस ज्वॉइन की थी. कुछ ही माह पहले वे ओलंपिक में खेली थीं. साथ ही वे दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं.

राहुल गांधी के साथ पहलवान विनेश और बजरंग पूनिया

प्रतिद्वंदी को 6015 वोटों से हराया

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, विनेश फोगाट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 6015 वोटों से हराया है. 15 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें यह जीत हासिल हुई. उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए.

बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया

विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह का बयान आया है. बृजभूषण ने जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर कहा, ‘हमारा नाम लेकर अगर वे (विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं. कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नैया पार हो गई, लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया. अब राहुल बाबा का क्या होगा?’

यह भी पढ़िए: ‘कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में…’, रुझानों में BJP की हैट्रिक पर बोले भाटिया

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

1 minute ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

3 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

10 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

19 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

31 minutes ago