चुनाव

झारखंड में चुनावी नतीजों के बाद मारपीट और तोड़-फोड़, BJP को वोट देने पर पीटा, कांग्रेस प्रत्याशी की कार पर हमला

झारखंड में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक रंजिश में कई स्थानों पर मारपीट, तोड़फोड़ और टकराव जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

BJP को वोट देने के कारण पीटा

साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में इमाम मिर्जा नामक एक व्यक्ति और उसके घरवालों के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की शिकायत की गई है. बरहेट से भाजपा (BJP) के प्रत्याशी रहे गमालियल हेंब्रम ने आरोप लगाया है कि उन्हें वोट देने के कारण इमाम मिर्जा और उनके के साथ मारपीट की गई और उनके घर पर पथराव किया गया. इस हमले में दो लोग जख्मी हुए हैं.

झारखंड पत्थरबाजों की गिरफ्त में है

इस घटना को लेकर झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने लिखा, ‘ झारखंड लव जिहाद- लैंड जिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है. हाल यह है कि पत्थर चलाए जा रहे हैं, लाठी मारी जा रही है, घर तोड़े जा रहे हैं.’

मरांडी ने आगे लिखा, ‘इमाम मिर्जा को सिर्फ इसलिए पीटा गया, धमकाया गया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, क्योंकि उसने अपना विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जताया था, वोट कमल के फूल पर दिया था. परिणाम आते ही जेएमएम पार्टी के गुंडे भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं और वोटरों को पीट रहे हैं, गांव से बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं. ’

BJP कार्यकर्ता के घर पर हमला

देवघर जिले की मधुपुर विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने आरोप लगाया है कि चुनाव परिणाम आने के बाद रैली निकालकर जश्न मनाते जेएमएम (JMM)  कार्यकर्ताओं ने मदनकट्टा गांव में संजय गुप्ता नाम के पार्टी कार्यकर्ता के घर पर हमला किया और उनके घर पर लगे BJP के झंडे को तोड़ने का प्रयास किया.

कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी का शीशा तोड़ा

इसी तरह हजारीबाग जिले के बड़कागांव से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन नवनिर्वाचित BJP विधायक के समर्थकों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर अपनी दबंगई का प्रदर्शन किया.

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने गाड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आखिर ऐसी क्या व्यक्तिगत दुश्मनी है आपकी मुझसे? जनता ने आपको सेवा और विकास के लिए चुना है, न कि डर और गुंडागर्दी फैलाने के लिए. दर्द सिर्फ़ टूटे हुए शीशे का नहीं, बल्कि टूटते भरोसे और बिगड़ती सियासत का है.’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

53 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago