Ira Khan and Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इस शादी में परिवार और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग पहुंचने वाले हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार के दिन मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आइरा और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की रजिस्ट्रार मैरिज होगी. रजिस्ट्रार मैरिज के बाद रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें परिवार के तकरीबन 900 लोग शामिल होंगे. वहीं आइरा और नुपुर की बिग फैट इंडियन वेडिंग 4-5 दिन के बाद यानी 8 जनवरी के दिन उदयपुर (राजस्थान) में होगी.
सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह आमिर खान के साथ नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें नए साल की हैं और इनके साथ अभिनेत्री ने भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आइरा खान का वेडिंग रिसेप्शन भी होगा. जिसकी तारीख 13 जनवरी और वेन्यू जियो वर्ल्ड सेंटर बताया जा रहा है. वहीं, वेडिंग वेन्यू बांद्रा के बैंडस्टैंड में स्थित है, जिसके पास ही सलमान खान और शाहरुख खान का घर है. होटल ताज लैंड्स एंड में पहले भी कई सेलेब्स के फंक्शन्स हो चुके हैं. प्रियंका चोपड़ा का रिसेप्शन भी इसी जगह पर हुआ था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो वर्ल्ड सेंटर में 13 जनवरी को शाम 8 बजे से रिसेप्शन पार्टी होगी. जिस बॉलरूम को चुना गया है, उसमें तीन हजार लोगों के खड़े होने की जगह है. साथ ही ये तीसरे फ्लोर पर है, जो 32,280 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है.
आइरा के प्री वेडिंग फंक्शन्स मंगलवार, 2 जनवरी से शुरू हो चुके हैं. आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव एक साथ वेन्यू के बाहर स्पॉट भी हुई थीं. हल्दी सेरेमनी में सभी महिलाएं महाराष्ट्रियन साड़ी पहने नजर आई थीं. नुपुर के मां और बहने भी दिखाई दी थीं.
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…