होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी अभिनेता आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आइरा खान शादी करने जा रहे हैं. वह फिटनेस कोच नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी. आइरा के होने वाले पति मराठी है, इसलिए शादी से पहले के सभी कार्यक्रम महाराष्ट्रीयन शैली में आयोजित किए जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले दोनों की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई थी. अब आमिर और आमिर की पूर्व पत्नियां आइरा और नुपुर की हल्दी सेरेमनी में पहुंची. बेटी की शादी के मौके पर आमिर और रीना का घर काफी रोशन दिख रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक हल्दी का कार्यक्रम नुपुर के घर हुआ. इसके लिए आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव भी साड़ी पहनकर वहां पहुंची हैं.
हल्दी कार्यक्रम में रीना दत्ता ने हरे रंग की नौवारी साड़ी पहनी हुई है. वहीं किरण राव ने हल्के बैंगनी रंग की नौवारी साड़ी पहनी हुई है. किरण के बालों में गजरा भी लगा हुआ है. इन दोनों के साथ बाकी मेहमान भी पारंपरिक मराठी पोशाक में नजर आ रहे हैं. आइरा और नुपुर 3 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं. यह शादी समारोह महाराष्ट्रीयन शैली के अनुसार किया जाएगा. शादी के बाद आइरा और नुपुर मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे. वहीं ये रिसेप्शन 10 जनवरी को दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: नील भट्ट ने किया विनर का खुलासा! आयशा खान की हुई दोबारा एंट्री
आइरा खान के होने वाले पति नुपुर शिखरे एक सेलिब्रिटी फिटनेस कोच और सलाहकार हैं. कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नूपुर के क्लाइंट हैं. इसमें आमिर खान और सुष्मिता सेन भी हैं. 2020 में लॉकडाउन के दौरान आइरा अपने पिता के साथ रह रही थीं. उस वक्त उनकी पहली बार नुपुर से मुलाकात हुई थी. शुरुआत में आइरा की मुलाकात नुपुर से फिटनेस के लिए हुआ था. धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. 2021 में आइरा ने सोशल मीडिया पर प्यार को लोगो के सामने कबुल किया. सितंबर 2021 में नुपुर ने आइरा को शादी के लिए प्रपोज किया था. दो महीने बाद दोनों ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया.
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…