मनोरंजन

Adipurush Box Office Collection: 2 दिन में 200 करोड़ से अधिक कमाने के बाद तीसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? जानें

Adipurush Box Office Collection: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने दो दिनों में ही 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद तीसरे दिन 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. इस फिल्म ने पहले दिन 140 करोड़ की बंपर कमाई की थी. वहीं शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था जबकि पहले रविवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है.

फिल्म ने कमाए 340 करोड़

फिल्म निर्माता कंपनी टी-सीरीज ने दावा किया कि फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की. कंपनी की तरफ से ट्वीट किया गया, “फिल्म आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 340 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ रही है. जय श्रीराम.” फिल्म का कलेक्शन सोमवार को कैसा रहता है, ये तय करेगा कि आगे फिल्म कितना जल्दी 500 करोड़ के आंकड़े को छू पाती है.

दूसरी तरफ, फिल्म को लेकर विवाद भी जारी है. फिल्म के डायलॉग्स और कुछ सींस को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी भड़ास निकाली है और इस दौरान राइटर मनोज मुंतशिर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. फिल्म में ‘लंका दहन’ के एक दृश्य में हनुमान के संवादों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स शुक्ला की आलोचना कर रहे हैं. इसके बाद फिल्म मेकर्स ने डायलॉग्स को बदलने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: Adipurush: विवादों के बीच ‘आदिपुरुष’ ने की बंपर कमाई, 2 दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

बदले जाएंगे डायलॉग्स

रविवार को मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करते हुए कहा था, “मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएंगे.” बता दें कि 550 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनी ‘आदिपुरुष’ भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है. फिल्म में प्रभास भगवान श्रीराम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान रावण के किरदार में हैं. इस फिल्म को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में भी रिलीज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

27 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

52 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

1 hour ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

1 hour ago