Adipurush Controversy
Adipurush Controversy: प्रभास और कृति सेनन-स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स को लेकर विवाद छिड़ गया है. नेटिजन्स लगातार फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को सोशल मीडिया पर निशाना बना रहे हैं. पिल्म के मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स ने वादे के मुताबिक अब फिल्म की विवादास्पद संवादो को बदल दिया है. फिल्म में भगवान बजरंगबली के एक डॉयलोग को लेकर विवाद शुरु हुआ था. फिल्म में हनुमान का किरदार देवदत्त नाग ने निभाया था.
हनुमान ने रावण के बेटे मेघनाद से कहा, “कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, और जलेगी भी तेरे बाप की.” हालांकि अब जो नए प्रिंट्स आए हैं उनमें लाइन्स को बदल दिया गया है. “बाप” शब्द को अब “लंका” में बदल दिया गया है. एक दर्शक ने ट्विटर पर नए प्रिंट से एक क्लिप साझा की, जिसमें लिखा है: “कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, और जलेगी भी तेरी लंका ही.”
बता दें कि आदिपुरुष’ हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित है. फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है.इसमें प्रभास, कृति सनोन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नाग हैं. यह पिछले हफ्ते 16 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई. फिल्मइन्फॉर्मेशन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 19 जून को बदलावों को मंजूरी दे दी. फिल्म 16 जून को रिलीज़ हुई थी. यहां आपको फिल्म में हुए बदलाव के बारे में बताते हैं:पहले- तू अंदर कैसे घुसा… तू जानता भी है कौन हूं मैं. अब-तुम अंदर कैसे घुसे…तुम जानते भी हो कौन हूं मैं. पहले-कपड़ा तेरे बाप का… तो जलेगी भी तेरे बाप की. अब- कपड़ा तेरी लंका का… तो जलेगी भी तेरी लंका. पहले-जो हमारी बहनो… उनकी लंका लगा देंगे. अब- जो हमारी बहनो… उनकी लंका में आग लगा देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…