पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
सलीम सिद्दीकी
UP News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों व माफियों के खिलाफ लगातार पुलिस का एक्शन जारी है. ताजा कार्रवाई कानपुर देहात से सामने आ रही है, जिसमें पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत एक 25 हजार के इनामी बदमाश अनिल राठौर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. वह पुलिस अभिरक्षा से 2020 में फरार हो गया था. उसी के बाद से पुलिस उसे तलाश कर रही थी. इस ऑपरेशन के तहत पुलिस पहले भी कई अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे डाल चुकी है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है. जानकारी सामने आ रही है कि कल देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस को देख भाग रहे बदमाश का पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की. इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस टीम ने जाकर उसे दबोच लिया.
बता दें कि पुलिस अभिरक्षा से 2020 में अपराधी अनिल राठौर फरार हुआ था. उसके ऊपर पुलिस ने 25000 के इनाम रखा था. पुलिस को अनिल की लम्बे समय से तलाश थी. उसके पास से तमंचा,कारतूस,नगदी,मोबाइल और बाइक बरामद हुई है. बता दें कि अकबरपुर कोतवाली पुलिस और अपराधी के बीच कानपुर-झांसी हाइवे पर मुठभेड़ हुई है.
मार्च 2021 मे ऑपरेशन लंगड़ा की शुरुआत तत्कालीन रनिया चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने कुख्यात बदमाश और 25 हजार के इनामी गौतम को मुड़भेड़ मे हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया था. ये कानपुर देहात का पुलिस का पहला हाफ इनकाउंटर था, जो काफी समय तक चर्चा का विषय रहा. इसके बाद अकबरपुर कोतवाली के बारा क्षेत्र के बदमाश रईस उर्फ़ हीरो का हाफ एनकाउंटर हुआ था. जानकारी सामने आ रही है कि एसआई अनुराग पांडेय के पहले हाफ एनकाउंटर के बाद ये कानपुर देहात पुलिस का चौथा हाफ एनकाउंटर है, जो अपराधियों को लगातार सबक सिखाते आ रहा है और उनको जेल की सलाखों के पीछे भेज रहा है.
भारत एक्सप्रेस
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…