ऐश्वर्या और अभिषेक
बिग बी यानि की अमिताभ बच्चन के परिवार में बीते कई दिनों से अनबन की खबरे आ रही हैं. सूत्रों की मानें तो बच्चन फैमिली में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां बढ़ते ही जा रही हैं. वहीं पूरे परिवार में दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ता ही जा रहा है. खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों अपनी राहें जुदा भी कर सकते हैं.
बेटी की वजह से साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या की वजह से एक साथ थे. वहीं दोनों के बीच सालों से मनमुटाव चला आ रहा है. लेकिन मौजूदा हालात में मामला काफी बढ़ चुका है. वहीं बदलते हालात में दोनों कोई बड़ा फैसला भी कर सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की पर्सनल लाइफ के चर्चे अब मीडिया में भी होने लगे हैं. वहीं कुछ सूत्रों का यह भी कहना है कि ऐश्वर्या इस समय बच्चन परिवार के घर में नहीं रह रही हैं, बल्कि आजकल वे अपनी मां के साथ रह रही हैं. चूंकि अधिकारिक रूप से अभी तक इस तरह का कोई बयान नहीं आया आया है तो इस बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता और ना ही इस खबर की पुष्टि की जा सकती है.
जया और ऐश्वर्या का रिश्ता
रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय का संबंध अपनी सास यानि की जया बच्चन के साथ भी ठीक नहीं है. दोनों की आपस में अनबन की भी खबरें बीच-बीच में आती रही हैं. वहीं अभिषेक बच्चन हमेशा ही अपने माता-पिता के साथ खड़े दिखे. ऐश्वर्या और उनके पति के बीच होने वाले विवाद की एक वजह यह भी रही.
इसे भी पढ़ें: KBC 15: पिता शाहरुख खान से जुड़े सवाल पर सुहाना खान ने दिया गलत जवाब, बिग बी बोले- ‘बेटी को नहीं पता…
श्वेता के नाम जलसा
खबरों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के नाम बिग बी ने ‘जलसा’ वाला घर कर दिया है. वहीं इसके बाद उन्होंने जलसा में रहना शुरु कर दिया है. कहा जा रहा है कि बिग बी के इस फैसला के बाद ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच तनाव और बढ़ा है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…