खेल

MI के बाद रोहित शर्मा की Team India की भी कप्तानी जाएगी? BCCI पर IPL के फैसले का कितना पड़ेगा असर

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए अपने नए कप्तान के नाम की घोषणी की. अब अगले सीजन में हार्दिक पंड्या मुंबई की कप्तानी करते दिखेंगे. फ्रेंचाइजी के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया. मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपये में ट्रेड कर हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया था. ट्रेड के बाद से लगातार यह खबर आ रही थी कि वह आने वाले समय में मुंबई इंडियंस के कप्तान बनेंगे. हालांकि, किसी ने यह नहीं सोचा था कि इसी सीजन में यह बदलाव हो जाएगा.

रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने 5 बार जीता खिताब

आईपीएल के 2023 संस्करण तक टीम की कमान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में था लेकिन अब अगले सीजन से ये जम्मेदारी हार्दिक पंड्या संभालेंगे. रोहित शर्मा साल 2013 से मुंबई इंडियन के कप्तान थे और उन्होंने इस टीम को सबसे कामयाब टीम बनाया. उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब जीताया था. इस मामले में अब तक कोई भी टीम मुंबई इंडियंस की बराबरी नहीं कर पाई है. इसके बाद भी टीम अब ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर दांव लगाया है, जो पिछले सीजन तक गुजरात के कप्तान थे.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को बनाया कप्तान, लेंगे रोहित शर्मा की जगह

रोहित के बाद हार्दिक BCCI की पहली पसंद

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब रोहित शर्मा के टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करने को लेकर सवाल उठ रहे थे. आईपीएल 2024 के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. ऐसे में मुंबई इंडियंस के इस फैसले को दूरगामी समझा जा सकता है. संभावना है कि बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या को टीम की कमान देने पर भरोसा दिखा सकता है. पहले भी हार्दिक पंड्या बीसीसीआई की पहली पसंद रहे हैं.

इस साल रोहित ने नहीं खेला कोई मुकाबला

रोहित शर्मा इस साल एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. उनकी जगह पर पंड्या, सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया की कमान संभाली है. भारतीय टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा मुकाबले नहीं खेलने वाली है. मुंबई की कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा के पास दो परिस्थितियां हैं. पहले या तो वो टी20 वर्ल्ड कप खेले ही नहीं, या दूसरा वह टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के कप्तान रहे, हालांकि, इसकी संभावना काफी कम दिख रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago