Categories: नवीनतम

Smartphone Hacking: फोन में हो सकती है हैकिंग, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी

Smartphone Hacking: आज के वक्त में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है. इसके चलते लोगों का डाटा तेजी से लीक हो रहा है. इसके चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार अब इस साइबर सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट हो गई है. मोदी सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी यानी सीईआरटी यानी कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम ने इस संबंध में स्पेशल अलर्ट जारी कर दिया है. यह चेतावनी खास तौर पर सैमसंग कंपनी के स्मार्टफोन्स को लेकर है, चलिए आज आपको इसके अलर्ट के बारे में बताते हैं.

सैमसंग मोबाइल की सीरीज में सुरक्षा संबंधी कई खामियां पाई गई हैं. Cert-in की जारी चेतावनी के मुताबिक अटैकर्स बहुत आसानी से सैमसंग मोबाइल के संवेदनशील डाटा हैक कर सकते हैं. 13 दिसंबर को जारी हुई Cert-in की एडवाइजरी में बताया गया है कि अटैकर्स चाहे तो आपके सिम का पिन भी उड़ा सकते हैं. वह चाहे तो आपके मोबाइल के स्टोरेज में उपलब्ध सारी जानकारियां हासिल कर सकता है. इससे आपका बैंक अकाउंट और दूसरी सोशल मीडिया प्रोफाइल की सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें-JIO TV OTT Premium: जियो ने लॉन्च किया धमाकेदार प्रीमियम प्लान, एक रीचार्ज में पाएं 14 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस

बता दें कि पिछले कुछ समय से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एंड्रॉयड फोन सुरक्षित होते हैं लेकिन अब हैकर्स ने ऐसे स्मार्टफोन को भी हैक करने की तरकीब निकाल ली है. यही वजह है कि स्मार्टफोन कंपनियां समय-समय पर अपडेट वर्जन के मोबाइल लॉन्च करती रहती हैं, इसके बावजूद हैकर्स आमलोगों के फोन के लिए नई चुनौतियां पैदा करते रहते हैं, जो कि खतरे की घंटी है.ृ

यह भी पढ़ें-Vande Bharat Express: देश में जल्द ही लॉन्च होंगी 10 नई वंदे भारत ट्रेनें, भारतीय रेलवे देगा बड़ी सौगात

सरकारी एजेंसी के मुताबिक Cert in के मुताबिक सैमसंग मोबाइल 11, 12, 13 और 14 सीरीज एंड्रॉयड सिस्टम है. यहां तक कि सैमसंग गैलेक्सी 23 भी अपग्रेड होकर एंड्रॉयड 14 पर आ चुका है. इसके बावजूद इसकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. हैकर्स सिक्योरिटी से खिलवाड़ करके उपभोक्ता का गोपनीय डाटा चुरा सकते हैं. ऐसे में Cert in ने मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों को सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

18 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

47 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

59 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago