दुनिया

गाजा में IDF का ऑपरेशन…जबालिया में इजरायली सेना ने हमास कमांडर समेत 50 आतंकियों को किया ढेर, दो सैनिकों की मौत

Israel Hamas war: इजरायल पर हमास के हमले के बाद से इजरायली सेना गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रही है. पहले एयर स्ट्राइक और अब ग्राउंड ऑपरेशन के जरिए हमास के आतंकियों को ढेर करने में IDF जुटी हुई है. इसी कड़ी में इजरायली सेना ने जबालिया में मंगलवार को एक बड़े ऑपरेशन के तहत हमास कमांडर समेत 50 लड़ाकों को ढेर कर दिया. इस ऑपरेशन में सेना के दो जवान भी मारे गए हैं.

हमास कमांडर समेत 50 लड़ाके ढेर

IDF के मुताबिक, सेना ने पहले एयर स्ट्राइक की. उसके बाद सैनिकों ने ग्राउंड पर पहुंचकर हमास के जबालिया बटालियन द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत पर कब्जा कर लिया. इस इमारत में हमास के लड़ाके मौजूद थे, जिन्हें ढेर कर दिया गया. इस हमले में हमास का एक कमांडर भी शामिल है. जबालिया में हुए हमले में कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. हमास की सुरंगों को भी तबाह कर दिया गया है.

दो इजरायली सैनिकों की मौत

IDF की तरफ से चलाए गए इस ऑपरेशन में इजरायली सेना के दो सैनिक रोई वुल्फ और लावी लिपशिट्ज की मौत हो गई. दोनों गिवती इन्फ्रैंट्री ब्रिगेड की टोही यूनिट में शामिल थे. IDF के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जबालिया में हमास के गढ़ पर कब्जा करने के दौरान युद्ध में दो सैनिक मारे गए हैं. इजरायल और हमास की जंग को शुरू हुए 25 दिन हो गए हैं. इस युद्ध में अब तक दोनों ओर से लगभग 10,000 लोगों की मौत हो गई है. अकेले गाजा में ही 8,525 लोगों की मौत हुई है जिनमें 3,542 बच्चे हैं.

गाजा पर चारों तरफ से हमले कर रही IDF

इजरायली सेना उत्तरी हिस्से से गाजा में घुस रही है. इसके अलावा दक्षिणी हिस्से में IDF ने टैंकों का जमावड़ा कर रखा है. साथ ही पूरब और पश्चिम से भी हमले किए जा रहे हैं. कुल मिलाकर चारों तरफ से गाजा पर अटैक किया जा रहा है. सेना बुलडोजर की कार्रवाई भी कर रही है. गाजा में इजरायली सेना के बुलडोजर गरज रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल ने ध्वस्त कर डाले 600 आतंकी ठिकाने, 4 टॉप कमांडर मारे, गाजा में घुसी IDF कर रही दोतरफा हमला

बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ के बाद 5 हजार रॉकेट से हमला कर दिया था. जिसमें 1400 इजरायली और विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी. हमास ने इस हमले के बाद ढाई सौ से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. इस हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

7 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

26 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

36 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

60 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago