मनोरंजन

तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने किया सबको हैरान, विदेश से वापस लौटते ही दिखा एक्ट्रेस का अलग अंदाज, देखें Video

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) में अनबन की खबरे कई दिनों काफी सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या बेटी के साथ अपना मां के साथ रहती हैं. वहीं, अभिषेक बच्चन अपने माता-पिता के साथ अपने घर ‘जलसा’ में रहते हैं. दोनों के तलाक की खबरों के बीच ‘ग्रे डिवॉर्स’ काफी ट्रेंड कर रहा है. कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों यही लेने वाले हैं.

लेकिन, इन सब अफवाहों के बीच एक्ट्रेस अपनी 13 साल की बेटी के साथ न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं. अब वह आराध्या बच्चन के साथ वापस मुंबई लौट आई हैं और मां-बेटी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां दोनों मां-बेटी कंफर्टेबल लुक में हंसती खिलखिलाती नजर आईं, लेकिन लोगों का सारा ध्यान ऐश और बच्चन परिवार की लाडली बिटिया आराध्या ने खींच लिया. वह सादे से लुक में ही अपनी मां पर भारी पड़ती दिखीं. जिसमें उनकी प्यारी-सी मुस्कान पर लोगों का भी दिल आ गया.

आराध्या के लुक्स पर फेंस हुए दीवाने

इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया और पैपराजी को फैंस पर खूबसूरत स्माइल देते हुए गुड मॉर्निंग कहा. जब पैप्स ने उनसे पूछा, ‘मैम आप कैसी हैं?’ इसका जवाब देते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘सब ठीक है, शुक्रिया.’ इसके बाद वह आराध्या को सेफ्टी के साथ कार में बैठाती दिखीं. इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं और उन्हें विनम्रतापूर्वक ग्रीट करते हुए चली गईं. फैंस उनकी इस सादगी और दिल छू लेने वाले अंदाज के कायल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘वीराना’ में चुड़ैल के रोल नजर आई ये खूबसूरत एक्ट्रेस आखिर कहां गायब हो गई? 36 साल बाद भी रहस्य बरकरार…

ऐश्वर्या राय बच्चन का बदला लुक

इसी बीच अब ऐश्वर्या के भारत लौटने के बाद खबरें वायरल हो रही हैं कि एक्ट्रेस ने अपने फेस से फैट कट करने के लिए एक सर्जरी करवाई है. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन की इन फोटोज को देखने के बाद लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस का चेहरा काफी बदला बदला लग रहा है. लोग उनके सर्जरी कराने का बात कह रहे हैं. फेंस का कहना है कि अचानक उनके फेस का सारा फैट कैसे गायब हो गया है. वह पहले से काफी फिट नजर आ रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago