maidaan trailer
Maidaan trailer: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक टू बैक दो फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. उनकी दो फिल्में ‘शैतान’ और ‘मैदान’ रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं बीते दिन एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ का टीजर शेयर कर झलक दिखाई थी. जिसके बाद आज फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.
अजय देवगन की अपकमिंग स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ का दर्शको को लंबे समय से इंतजार है. इसी बीच आज गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अजय देवगन और फिल्म के मेकर्स ने आज ‘मैदान’ का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक्टर की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है. फिल्म के ट्रेलर में वर्ष 1952 से लेकर 1962 तक के उस दौर को दिखाया गया है, जो भारतीय फुटबॉल का गोल्डन पीरियड माना जाता है.
ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के सीन से होती है जो फुटबॉल मैदान में नजर आते हैं. यह पीरियड-ड्रामा फिल्म है जिसमें उस दौर की कहानी को दिखाया गया है जब भारत की आजादी को कुछ ही साल हुए हैं और साल 1952 से 1962 तक फुटबॉल खेल जगत में देश को अलग पहचान मिली है. ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन की आवाज में बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई दे रहा है- ‘हम ना सबसे बड़े मुल्क के हैं, ना सबसे अमीर… आधी दुनिया हमें जानती भी नहीं है… फुटबॉल हमारी पहचान बना सकती है.’ ट्रेलर में अजय एक साधारण अवतार में दिख रहे हैं जो फुटबॉल टैलेंट से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं.
आपको बता दें, ‘मैदान’ एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें भारतीय फुटबॉल खेल के स्वर्णिम युग यानी 1950 से लेकर 1962 के दशक के सुनहरे दौर को दिखाया जाएगा. फिल्म में अजय देवगन दिग्गज फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहमान की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्हें उस दौर में भारतीय फुटबॉल टीम को मिली सफलताओं के लिए जाना जाता है. इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है और बोनी कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है.
‘मैदान’ इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले अजय की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-हॉरर फिल्म शैतान 8 मार्च 2024 को थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही है.
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…