प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म “जाइए, आप कहां जायेंगे” (Jaaiye Aap Kahan Jaayenge) हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में करन आनंद ने रिक्शे वाले का किरदार प्ले किया है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है. साथ ही दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने भी फिल्म में काम किया है.
फिल्म की तारीफ करते हुए वार्ता 24 मीडिया के चेयरमैन और एडिटर-इन- चीफ नरेश वशिष्ठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने विचार शेयर किया है. उन्होंने X पर फिल्म के बारे में कहा कि फिल्म की जितनी तारीफ की जाए कम है. यह महिलाओं की बहुत बड़ी समस्या की ओर ध्यान खींचने वाली फिल्म है.
नरेश वशिष्ठ ने फिल्म के बारे में आगे कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, मन की बात और स्वच्छता अभियान जैसे अभियानों को सशक्त करती है. सरकार को इस तरह की फिल्म को प्रोत्साहित करना चाहिए.
फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते हुए चेयरमैन ने कहा, संजय मिश्रा कमाल के अभिनेता है पर रिक्शे वाले का किरदार निभाने वाले अभिनेता करन आनंद ने समाज का एक ऐसा चित्र गढ़ा जिसके कई आयाम हैं. इस तरह के फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए.
जाइए, आप कहां जायेंगे फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन और लेखन निखील राज ने किया है. फिल्म करन आनंद, संजय मिश्रा और मोनल गज्जर जैसे कलाकारों से सजी है.
ये भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा का वो खूंखार विलेन, जो मुंहमांगी फीस न मिले तो छोड़ देता था फिल्म, इन मशहूर डायलॉग से मिली अलग पहचान
-भारत एक्सप्रेस
Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के काफिले को…
मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 9 या…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी…
S Jaishankar Japan Visit: टोक्यो में भारत-जापान 2+2 संवाद के बाद एस. जयशंकर ने कहा…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से…
GTA 6 Launch:13 साल के लंबे इंतजार के बाद GTA 6 लॉन्च हो गया है.…