मनोरंजन

रात को बर्थडे पार्टी में गई थीं- मेकअप आर्टिस्ट का दावा-सुसाइड नहीं कर सकतीं आकांक्षा दुबे, जानिए समर सिंह को लेकर क्या कहा

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के होटल में सुसाइड कर दिया था. एक्ट्रेस के इस कदम से एक तरफ, फैंस जहां हैरान हैं वहीं एक्ट्रेस की मां ने सिंगर समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्होंने ही उनकी बेटी की हत्या कराई है. दूसरी तरफ, आकांक्षा दुबे के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट राहुल का कहना है कि वह बहुत खुशमिजाज एक्ट्रेस थीं और उनके आत्महत्या करने की बात गले से नहीं उतरती है.

राहुल ने बताया कि आकांक्षा अपने को-आर्टिस्ट्स और अपने पर्सनल स्टाफ से बहुत अच्छा व्यवहार करती थीं और सभी का ध्यान रखती थीं. शनिवार को रात करीब 8 बजे सारनाथ स्थित होटल जहां आकांक्षा रूकी थीं, वहां राहुल की आकांक्षा से अंतिम मुलाकात हुई थी. उस वक्त एक्ट्रेस ने राहुल को बताया था कि वह एक बर्थ-डे पार्टी में जा रही हैं.

इसके बाद राहुल ने पूछा कि मैडम बिना मेकअप के ही आप वहां जाएंगी, तो आकांक्षा ने हंसते हुए कहा कि मेकअप कराऊंगी तो उसके भी तुम पैसे ले लोगे, इसलिए बिना मेकअप के ही बर्थ-डे पार्टी में जा रही हूं. राहुल का कहना है कि आकांक्षा अंदर से बहुत मजबूत थीं और उनमें गजब का हौसला और जज्बा था. राहुल के मुताबिक, वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम थीं.

सेट पर कभी कोई विवाद कभी नहीं दिखा

राहुल के मुताबिक, समर सिंह के साथ उन्होंने खुद भी कई फिल्मों में काम किया है. आकांक्षा भी समर सिंह के साथ काम करती थीं, लेकिन सेट पर ऐसा कभी कोई विवाद कभी नहीं दिखा. राहुल का कहना है कि आकांक्षा अपनी निजी बातें स्टाफ से शेयर नहीं किया करती थीं इसलिए आकांक्षा और समर सिंह के बीच क्या चल रहा था, यह बता पाना मुश्किल है.

वहीं, राहुल के दावे के उलट, एक्ट्रेस की मां का आरोप है कि समर सिंह और उनके भाई ने आकांक्षा की हत्या कराई है. मां ने आरोप लगाया कि दोनों उनकी बेटी को टॉर्चर देते थे. दूसरी तरफ, समर सिंह का अभी कोई पता नहीं चला है और पुलिस भोजपुरी सिंगर की तलाश में कई जिलों में छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे के मोबाइल से खुलेगा राज? खंगाली जा रही कॉल डिटेल्स, समर सिंह को भी ढूंढ रही पुलिस

बता दें कि राहुल, आकांक्षा दुबे के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट थे और रविवार को सुबह आकांक्षा का फोन रिसीव न होने पर राहुल होटल पहुंचे थे और आकांक्षा का दरवाजा खटखटाया था. दरवाजा न खुलने पर होटल स्टाफ और मैनेजर ने मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला था और अंदर साड़ी के फंदे के सहारे आकांक्षा का शव लटकता मिला था. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

2 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago