देश

Namibian Cheetah Sasha Dies: कूनो में नामीबिया से लाई गई मादा चीता की मौत, ‘साशा’ को था किडनी इंफेक्शन

Namibian Cheetah Sasha Dies: मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में नामीबिया (Namibia) से लाये गए चीतों में से एक मादा चीता ‘साशा’ की किडनी में इंफेक्शन के कारण मौत हो गई. मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक जे एस चौहान ने बताया कि चीता ‘साशा’ (Sasha) की गुर्दे के समस्या के कारण मृत्यु हो गई क्योंकि उसका क्रिएटिनिन स्तर बहुत अधिक था.

‘साशा’ उन आठ चीतों में शामिल थी जिन्हें 17 सितंबर को नामीबिया से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शिफ्ट किया गया था. उन्होंने कहा कि मादा चीता की सेहत करीब छह माह से ठीक नहीं थी और हाल ही में उसे इलाज के लिए पृथकवास बाड़े में वापस लाया गया था. उन्होंने कहा कि ‘साशा’ का क्रिएटिनिन स्तर 400 से ऊपर था, जिससे उसकी मौत हो गई. क्रिएटिनिन का स्तर अधिक होना गुर्दे के ठीक तरह से काम नहीं करने का संकेत होता है.

वन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साशा बीमार थी. उसे बचाने के लिए कोशिश की गई लेकिन इसके बाद भीउसे बचाया नहीं जा सका. अधिकारी ने कहा कि इस काम में नामीबिया से एक्सपर्ट्स भी हमारी मदद कर रहे थे लेकिन वह पहले दिन से ही कमजोर थी.

वन विभाग का कहना है कि नामीबिया से साशा की ट्रीटमेंट हिस्ट्री मंगाई थी. जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2022 को नामीबिया में अंतिम खून के नमूने की जांच में क्रिएटिनिन का स्तर 400 से अधिक पाया गया था. बताया गया कि इससे इस तथ्य की पुष्टि होती है कि साशा को किडनी इंफेक्शन भारत आने से पहले से ही था.

ये भी पढ़ें: रात को बर्थडे पार्टी में गई थीं- मेकअप आर्टिस्ट का दावा-सुसाइड नहीं कर सकतीं आकांक्षा दुबे, जानिए समर सिंह को लेकर क्या कहा

पिछले साल नामीबिया से लाया गया था

बता दें कि पिछले साल, नामीबिया से 8 चीतों को लाया गया था और इन्हें पीएम मोदी ने बाड़े में रिलीज किया था. इन चीतों में साशा भी शामिल थी. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो नेशनल पार्क लाई गई थी. इनमें सात नर और पांच मादा थीं. जानकारी के मुताबिक, मादा चीता साशा का कूनो नेशनल पार्क में ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

7 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

8 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

17 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

26 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

31 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

35 minutes ago