मनोरंजन

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे के मोबाइल से खुलेगा राज? खंगाली जा रही कॉल डिटेल्स, समर सिंह को भी ढूंढ रही पुलिस

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सारनाथ पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, बिहार और लखनऊ सहित अन्य जिलों में समर सिंह व उसके भाई संजय सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है. आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह (Samar Singh) और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराया है. पुलिस को दी गई तहरीर में आकांक्षा की मां ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस रविवार को सारनाथ में एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती पाई गई थीं.

एक्ट्रेस की मां द्वारा लगाए आरोपों के बीच क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस की भी मदद लेने साथ संभावित ठिकानों पर तलाशी कर रही है. एक्ट्रेस की मौत के मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात आकांक्षा दुबे जब होटल में पहुंचीं, उस दौरान एक युवक भी आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा के साथ ही वह युवक भी कमरे में गया था और करीब 17 मिनट तक वह आकांक्षा के साथ कमरे में ठहरा रहा.

पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई थी जब वह आकांक्षा को लेकर कमरे में गया तो कमरे की लाइट बंद थी और 17 मिनट के बाद जब युवक कमरे से बाहर निकला तो आकांक्षा के कमरे की लाइट ऑन हुई. उस युवक को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey: भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने दर्ज कराया FIR, लगाए गंभीर आरोप

मोबाइल से खुल सकता है राज

आकांक्षा की मौत के बाद होटल में पहुंची पुलिस कमरे से आकांक्षा के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड से पुलिस यह पता करने में जुटी है कि आखिरी समय आकांक्षा ने किससे बात की थी. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ऐसी क्या बात हुई थी जिसके बाद आकांक्षा ने ऐसा कदम उठा लिया. इसके अलावा पुलिस आकांक्षा के इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य मैसेंजर के आधार पर भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

वहीं आकांक्षा के जानने वालों का कहना है कि वह काफी साहसी थी और इस तरह का कदम नहीं उठा सकती थी. हालांकि, अब पड़ताल के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा. शुरुआती आधार पर इस मामले को आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन अब एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. वहीं समर सिंह के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं सामने आई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

23 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

26 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

50 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

56 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago