मनोरंजन

कोरोना की चपेट में आए Akshay Kumar, अनंत-राधिका की शादी के जश्न में नहीं हुए शामिल, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों कपल की शादी बड़े धूमधाम से मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में देश-विदेश के तमाम बड़े दिग्गजों को न्योता भेजा गया है.

साउथ से लेकर बॉलीवुड के सभी सेलेब्स को इनवाइट किया गया है. हालांकि अनंत-राधिका की इस बिग फैट वैडिंग में बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिसकी वजह से वो अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएं. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर इसकी वजह क्या है?

अनंत-राधिका की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए अक्षय

बता दें कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार है पिछले कुछ हफ्तों से वह अपनी अवेटेड फिल्म सरफिरा के प्रमोशन में बिजी थे. ये फिल्म कल यानी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं इन सबके बीच एक्टर के अनंत अंबानी और राधिका की शादी में शामिल होने की भी उम्मीद थी. लेकिन खबर आ रही है कि अक्षय सरफिरा प्रमोशन के लास्ट फेज के साथ-साथ साल के इवेंट में भी शामिल नहीं होंगे. दरअसल, अक्षय का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. कोरोना होने की वजह से अक्षय कुमार अनंत-राधिका की शादी में शामिल नहीं हो पाएं.

अक्षय कुमार ने खुद को किया आइसोलेट

अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट रिलीज सरफिरा का प्रमोशन कर रहे थे, इसी दौरान एक्टर पिछले 2 दिन से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. जब उन्हें बताया गया कि उनकी प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स का कोविड रिजल्ट पॉजिटिव आया है, तो उन्होंने टेस्ट कराने का फैसला किया. अभिनेता का शुक्रवार सुबह कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया जिसके बाद वे अब सरफिरा के फाइनल फेज के साथ-साथ अनंत अंबानी की शादी में भी शामिल नहीं हो पाएं, जिसके लिए अनंत पर्सनली उन्हें आमंत्रित करने भी आए थे. लेकिन अक्षय एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं, उन्होंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है.”

ये भी पढ़ें: इस तरह अपनी बेबी गर्ल की अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं Varun Dhawan, एक्टर ने शेयर की वीडियो

सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म

वहीं अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म सरफिरा की बात करें तो ये फिल्म साल  2020 की तमिल फिल्म सोरारई पोटरु का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ये फिल्म कल यानी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म निर्माता सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, राधिका मदान ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म की गेस्ट अपीयरेंस है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago