चुनाव

Election 2024: वोट डालने के बाद पत्रकारों पर क्यों नाराज हो गए Dharmendra, बोले- जो बुलवाना चाहते हो…

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोमवार को मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपना वोट डालने गए थे. 88 वर्षीय अभिनेता मतदान केंद्र की ओर जाते समय फोटो पत्रकारों (Paparazzi) को देखकर मुस्कुराए, हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि वह मीडिया पर अपना आपा खो बैठे.

इसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र एक मीडियाकर्मी के सवाल पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं. वीडियो में धर्मेंद्र कहते नजर आ रहे हैं, ‘अच्छे शहरी बनो, देश भक्त बनो, मां-बाप से प्यार करो… आपको मालूम है, जो मुझसे कहलवाना चाहते हैं.’

हेमा मालिनी भी थीं साथ

यह घटना तब हुई जब धर्मेंद्र वोट डालकर लौट रहे थे. इस दौरान भाजपा सांसद और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी भी बेटी ईशा देओल के साथ पोलिंग बूथ पर नजर आईं. एक्ट्रेस ने पीच कलर की साड़ी पहनी हुई थीं.


ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अक्षय कुमार से लेकर फरहान अख्तर तक, मतदान करने पहुंचे ये फिल्मी सितारे, लाइन में लगकर डाला वोट


मुंबई सुबह से ही अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, फरहान और जोया अख्तर, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, अनिल कपूर और वरुण धवन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों को मतदान केंद्रों पर वोट डालने के बाद देखा गया है.

49 सीटों पर हो रहा है मतदान

धर्मेंद्र ने पिछले साल करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बड़े पर्दे पर वापसी की. इस साल धर्मेंद्र, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे.’ वह जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म 21 में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत भी हैं. फिल्म के 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है.

मालूम हो कि आज (20 मई को) 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर 5वें चरण के तहत मतदान हो रहे हैं. इनमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की तीन, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 minute ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

16 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

23 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

26 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

39 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

49 minutes ago