मनोरंजन

‘बेटा ऐसा मत करो…’ वोट देने पहुंचे अक्षय कुमार से लड़की ने मांगी मदद, एक्टर का जवाब हुआ वायरल

Akshay Kumar Viral Video: बुहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election 2026) के बीच राजनीतिक हलचल के साथ-साथ अब बॉलीवुड से भी बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार गुरुवार (15 जनवरी) को बीएमसी चुनाव के लिए अपना वोट डालने पहुंचे. इसी दौरान एक महिला फैन ने उनसे मदद की गुहार लगाई, जिस पर अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

फैन ने लगाई अक्षय से गुहार

अभिनेता अक्षय कुमार गुरुवार को मुंबई में वोट डालने पहुंचे, जहां महाराष्ट्र की 29 नगर निकायों में चुनाव हो रहे थे, जिनमें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव भी शामिल है. वोटिंग सेंटर पर जब अक्षय अपना वोट डालकर वहां से निकल रहे थे, तभी एक महिला फैन ने उनसे मदद की गुहार लगाई. उस महिला के हाथ में कागज थे और उसने बताया कि उसके पिता भारी कर्जे में फंसे हुए हैं और मदद की सख्त आवश्यकता है. इस बात पर अक्षय के रिस्पॉन्स ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है.

अक्षय के जवाब ने जीत लिया दिल

अक्षय ने फैन की बात सुनकर कहा कि आप अपना फोन नबंर हमारे टीम मेंबर को दें. एक्टर का यह छोटा सा मदद का कदम लोगों के लिए बहुत बड़ा संदेश बन गया. भावुक महिला ने धन्यवाद करने के लिए अक्षय के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन एक्टर ने उन्हें तुंरत रोक दिया और कहा “बेटा, ऐसा मत करो”. इस पल को देख लोगों ने एक्टर की खूब प्रशंसा की और साथ ही इसे सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है.

अक्षय ने वोट डालने की अपील की

बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के लिए आज मतदान जारी है. बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार उन एक्टरों में से जिसने सबसे पहले आकर वोट डाल है. मतदात करके बाहर निकलते वक्त उन्होंने मौजूद फोटोग्राफर्स से बात करते हुए कहा कि वोट का दिन वही होता है, जब आम आदमी के हाथ में फैसला लेने की ताकत होती है. उन्होंने सभी मुंबईकरों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की.


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग जारी, चर्चित हस्तियों ने डाला वोट


-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago