सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका
I-PAC Raid West Bengal: सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक छापेमारी मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR पर रोक लगा दी है. साथ ही बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्तों में जवाब मांगा है.
यह मामला 8 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था. ED ने कोलकाता में TMC से जुड़ी पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी. यह छापेमारी कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत की गई थी. ED का आरोप है कि छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बंगाल पुलिस के अफसरों के साथ मिलकर जांच में रुकावट डाली और महत्वपूर्ण सबूत अपने साथ ले गईं.
जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के काम में राज्य सरकार का दखल बहुत गंभीर मामला है. कोर्ट ने पूछा – अगर कोई केंद्रीय एजेंसी गंभीर अपराध की ईमानदारी से जांच कर रही है तो क्या राजनीति करके उसे रोका जा सकता है? अगर ऐसा होता रहा तो अराजकता फैल सकती है. कोर्ट ने साफ कहा कि ED को बिना किसी रुकावट के अपना काम करने दें.
यह फैसला ममता बनर्जी सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. ED ने कोर्ट से मुख्यमंत्री और पुलिस अफसरों के खिलाफ CBI जांच की भी मांग की है.
यह भी पढ़िए: आई-पैक रेड मामले में नया मोड़: ED ने SC में की CBI जांच की मांग; CM ममता और अधिकारियों पर गंभीर आरोप
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…