मनोरंजन

हाथी दांत के तस्करों के जुर्म की कहानी पर बनी ‘पोचर’ का ट्रेलर रिलीज, जानें OTT पर कहां देख सकेंगे आलिया भट्ट की दमदार सीरीज

Poacher trailer: आलिया भट्ट की वेब सीरीज ‘पोचर’ का दमदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. एमी अवॉर्ड विनर फिल्म प्रड्यूसर रिची मेहता ने इसे बनाया है. इस सीरीज में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य लीड रोल में हैं. ‘पोचर’ का प्रॉडक्शन ऑस्कर विजेता और फाइनेंस कंपनी क्यूसी एंटरटेनमेंट ने किया है. क्यूसी एंटरटेनमेंट ने ही जॉर्डन पील की ‘गेट आउट’ और स्पाइक ली की ‘ब्लैकक्लांसमैन’ जैसी हिट फिल्में दी हैं.

वहीं अभिनेत्री, निर्माता, उद्यमी, आलिया भट्ट सीरीज़ की एग्ज़िक्युटिव प्रोड्यूसर हैं. सच्ची घटनाओं पर बेस्ड इस क्राइम ड्रामा सीरीज को 8 हिस्सों में बांटा गया है. बताया जा रहा है कि ‘पोचर’ भारतीय इतिहास में हाथी दांत का सबसे बड़ा अवैध शिकार करने वाले गिरोह का खुलासा करता है . प्राइम मेंबरशिप का ये शो मुख्य रूप से मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में है और इसे 23 फरवरी को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर इसका प्रीमियर किया जाएगा. यह सीरीज अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी उपलब्ध होगी और इसमें 35 से ज्यादा भाषाओं में सब टाइटल होंगे.

आलिया भट्ट की वेब सीरीज ‘पोचर’ का जबरदस्त ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे लगातार हाथियों की निर्मम और लगातार हत्या हो रही है, जिसका हकीकत काफी डरावना है. आखिरकार इस अपराध में शामिल लोगों की छानबीन शुरू होती है जिसमें पुलिस से लेकर जानवरों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली टीम के अलावा कुछ और टीम जुटी है.  ये सभी भारतीय इतिहास में हाथी दांत के सबसे बड़े स्तर पर होनेवाले अवैध शिकार के गिरोह का पर्दाफाश करने की खोज में लगातार हैं. लेकिन क्या इससे निर्दोष जानवरों के साथ हो रहे अत्याचार और असहाय हाथियों को वह न्याय मिलेगा ? इसी सवाल की गूंज इस क्राइम सीरीज़ में सुनाई देनेवाली है.

आलिया भट्ट ने कहा, ‘इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे और इटरनल की हमारी पूरी टीम के लिए गर्व की बात है. पोचर जानवरों के अवैध शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार के गंभीर और दिल दहलाने वाले मुद्दे को दिखाता है. मुझे उम्मीद है कि रिची की इस मजबूत कहानी हर किसी को जंगल के जानवरों की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर देती है. ये कहानी हमें सभी जीवित प्राणियों के साथ प्यार के लिए प्रोत्साहित करेगी. मैं इस कहानी को दुनिया के सामने लाने के लिए क्यूसी एंटरटेनमेंट और प्राइम वीडियो के रूप में साझेदार पाकर बहुत खुश हूं.’ बताते चलें कि ये सीरीज 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

18 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

37 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

49 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago