फोटो-सोशल मीडिया
Wrestler Sakshi Malik: पूर्व भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक सहित भारत के कई शीर्ष पहलवानों ने एक बार फिर से सरकार को आंदोलन करने की चेतावनी दी है. साक्षी मलिक ने एक वीडियो जारी कर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया है. इसी के साथ मांग की है कि, बृजभूषण शरण सिंह के सभी सहयोगियों को बर्खास्त किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो एक बार फिर से प्रदर्शन किया जाएगा.
बता दें कि हाल ही में करण भूषण शरण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाया गया है. इसी के बाद साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया सहित कई पहलवान उनके विरोध में उतर आए हैं और उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर करण भूषण शरण सिंह को नियुक्त किए जाने पर आपत्ति जताई है. तो दूसरी ओर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के जरिए कुश्ती महासंघ के सस्पेंशन को हटा दिया गया है. इसके बाद एक बार फिर से संजय सिंह कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के तौर पर कार्य करना शुरू कर दिया है. बता दें कि, संजय सिंह को पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है. संजय सिंह के अध्यक्ष बनते ही उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया था.
ये भी पढ़ें-UP News: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण बने UP कुश्ती संघ के अध्यक्ष, नई कमेटी का हुआ गठन
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि, “अगर बृजभूषण के सहयोगियों को कुश्ती महासंघ चलाने की इजाजत दी जाती है, तो वह एक बार फिर से सड़क पर उतरने वाली हैं.” उन्होने संजय सिंह की बहाली पर कहा कि, ‘हमें कल पता चला कि संजय सिंह ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू से कुछ सेटिंग की है और सस्पेंशन हटवा लिया है. मैंने कुश्ती से संन्यास ले लिया है, लेकिन मैं बृजभूषण और उनके लोगों को फेडरेशन चलाने और महिला पहलवानों को परेशान नहीं करने दूंगीं.’
साक्षी ने वीडियो में ये भी कहा है कि, ‘अगले कुछ दिनों में हम विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों से बात करेंगे और भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे.’ इसी के साथ ही साक्षी ने सरकार से अपील करते हुए कहा है कि, मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि बृजभूषण से जुड़े लोगों को कुश्ती महासंघ से हटाया जाए और किसी ऐसे व्यक्ति को शीर्ष पर रखा जाए, जिसकी छवि साफ और वह सक्षम हो.
बता दें कि, यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने भारत पर अस्थायी निलंबन हटा दिया है. तो दूसरी ओर कुश्ती महासंघ को लिखित आश्वासन देने का निर्देश भी दिया गया है कि, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के खिलाफ कोई भी भेदभावपूर्ण कदम न उठाया जाए. मालूम हो कि, भारतीय कुश्ती महासंघ के द्वारा तय समय सीमा पर चुनाव न कराए जाने के कारण पिछले साल अगस्त में यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने कुश्ती महासंघ पर सस्पेंशन लगा दिया था.
मालूम हो कि, देश के शीर्ष महिला व पुरुष पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. मामला राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहा है. हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों का भाजपा सांसद खंडन कर चुके हैं और कहा है कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. वह ये भी कह चुके हैं कि, राजनीतिक साजिश के तहत उनको फंसाया जा रहा है. तो वहीं पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. भाजपा सांसद के खिलाफ सात पहलवानों ने यौन शोषण के दो मुकदमे दर्ज कराए थे. इनमें एक केस नाबालिग पहलवान ने दर्ज कराया था हालांकि वो बाद में अपने बयान से पलट गई, लेकिन बालिग पहलवानों की शिकायत पर दर्ज केस में धारा 354, 354-A और D के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…