मनोरंजन

Ananya Pandey: आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया वेडिंग प्लान

Ananya Pandey: बॉलिवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है. वहीं अनन्या का नाम आए दिन अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जाता है. दोनों अक्सर मीडिया में स्पॉट होते रहते है. अब डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या पांडे ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अपनी शादी की योजना के बारे में खुलासा किया है इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी डाइट का भी खुलासा किया और साइबर बुलिंग के बारे में भी बात की.

अनन्या की शादी के लिए फैंस को करना होगा इंतजार

बॉलिवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अनन्या ने शादी के प्लान को लेकर बताया कि वह अभी बहुत छोटी हैं और फिलहाल के लिए उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है. अनन्या पांडे के इस जवाब से इतना तो साफ हो गया है कि फैंस को आदित्य और अनन्या की शादी देखने के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा.

अनन्या को नहीं पसंद वर्कआउट

अनन्या अपने डाइट प्लेन के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें वर्कआउट करना पसंद नहीं है इसलिए वह कम खाती हैं. हालांकि, अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के लिए चिंता जताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि,’ कम खाना भी अच्छा नहीं है. इसलिए किसी भी भोजन को पूरे दिल से खाना चाहिए और वह वर्कआउट करना चाहिए जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है.’

ये भी पढ़ें:Satyaprem Ki Katha Twitter Review: दर्शकों को भा गई कियारा-कार्तिक की “सत्यप्रेम की कथा”, बोले- ‘ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म’

अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्में

अनन्या पांडे के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल दिल्ली में अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग कर रही हैं. ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या, आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस जोया अख्तर की अगली प्रोडक्शन खो गए हम कहां में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी दिखेगी. अनन्या पांडे की बकट में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस का वेब शो ‘कॉल मी बे’ भी है. एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट देखें तो फिलहाल अनन्या कई सारे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

1 minute ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

3 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

1 hour ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

1 hour ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

1 hour ago