DU में शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समापन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी देश हो उसकी यूनिवर्सिटीज, शिक्षण संस्थान, उसकी उपलब्धि का सच्चा प्रतीक होते हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं बल्कि एक मूमेंट रही है. इस यूनिवर्सिटी ने हर मूमेंट को जिया है, इस यूनिवर्सिटी ने हर मूमेंट में जान भर दी है.
पिछली शताब्दी के तीसरे दशक ने स्वतंत्रता संग्राम को नई गति दी थी, अब इस शताब्दी का ये तीसरा दशक भारत की विकास यात्रा को नई रफ़्तार देगा. आज देशभर में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी, कॉलेज बनाए जा रहे हैं. हमारे शिक्षण संस्थान दुनिया में एक अलग पहचान बना रहे हैं. एक समय था जब छात्र किसी संस्थान में दाखिला लेने से पहले सिर्फ प्लेसमेंट को ही प्राथमिकता देते थे. लेकिन आज, युवा जिंदगी को इसमें बांधना नहीं चाहता, वो कुछ नया करना चाहता है, अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज देशभर में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का निर्माण हो रहा है. पिछले कुछ वर्षों में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स जैसे शैक्षणिक संस्थानों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ये संस्थान नए भारत की आधारशिला हैं.
उन्होंने कहा कि डीयू में पहले सिर्फ केवल तीन कॉलेज हुआ करते थे और अब 90 से अधिक कॉलेज डीयू का हिस्सा हैं. आज डीयू में लड़कों से ज्यादा लड़कियां पढ़ती हैं. इसी प्रकार भारत में भी लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है. यानी जिस देश में शैक्षणिक संस्थानों की जड़ें जितनी गहरी होती हैं, उस देश की शाखाएं उतनी ही ऊंचाई तक आसमान छूती हैं.
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी ने मेट्रो में बैठकर सफर किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो में सवार यात्रियों से बातचीत भी की. पीएम मोदी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने वन कार्ड के जरिए एंट्री की और मेट्रो ट्रेन में बैठकर सफर किया.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…