Rakhi Sawant
Rakhi Sawant Health Update: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा ही अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. फैंस के साथ जुड़े रहने का एक भी मौका राखी अपने हाथ से जाने नहीं देती. लेकिन, बीते दिनों कई विवादों में घिरी रहने वाली राखी सावंत को अचानक से हॉस्पिटल में देखकर फैंस को काफी चिंता हुई. राखी के हेल्थ को लेकर उनके एक्स हस्बैंड रितेश सिंह ने उन्हें कैंसर, ट्यूमर, हार्ट अटैक और स्ट्रेस होने की आशंका जताई थी. इस बीच अब राखी ने खुद अपनी सेहत के बारे में फैंस को जानकारी दी है.
हाल ही में राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा कि मैं हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रही हूं. लेकिन मैं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगी. राखी ने आगे कहा कि मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है और शनिवार को मेरी सर्जरी है. उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी हेल्थ के बारे में ज्यादा नहीं बता पाऊंगी. लेकिन, रितेश आपको अपडेट देते रहेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि मेरी हेल्थ अपडेट आप सबके साथ शेयर करते रहेंगे. साथ ही सर्जरी होने के बाद मैं आपको अपना ट्यूमर दिखाऊंगी. हालांकि मैं डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन मैं फिर भी सभी चीजों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हूं. उन्होंने कहा कि यहां के डॉक्टर बहुत अच्छे हैं और वे अपना काम पूरी तरह से निभा रहे हैं. मैंने अपनी लाइफ में कभी हार नहीं मानी है. मैंने बचपन से कई चीजों का सामना किया है और मैं कई लड़ाइयों से लड़ी हूं.
ये भी पढ़ें:Rakhi Sawant की तबीयत को लेकर एक्स-हसबैंड ने दिया बड़ा अपडेट? कैंसर, ट्यूमर, हार्ट अटैक और स्ट्रेस…
राखी ने कहा कि मैं अब ऑपरेशन थिएटर में भी अपनी जिंदगी से लड़ने जा रही हूं, मैं जानती हूं कि मुझे कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि मेरे साथ मेरी मां का आशीर्वाद है और वह हमेशा मेरे साथ हैं. राखी ने रोते हुए आगे कहा कि छोटा सा ट्यूमर ही तो है निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं जल्दी वापस आऊंगी और नाचूंगी भी गाऊंगी भी.
मैं नहीं जानती थी कि मुझे ट्यूमर है, मैं टॉवल में डांस कर रही थी और जब मैं घर लौटी तो बेहोश हो गई और मुझे अस्पताल ले जाया गया. सभी रिपोर्टों के बाद पता चला कि मुझे ट्यूमर है, लेकिन मुझे पता है कि मैं सभी का मनोरंजन करने के लिए जरूर वापस आऊंगी.
बता दें कि राखी सावंत के पहले पति रितेश सिंह ने राखी की हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी. उन्होंने कहा था कि राखी को सीने और पेट में तेज दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन बाद में सामने आया कि राखी को ट्यूमर है. साथ ही कहा गया कि डॉक्टरों को शक है कि ये कैंसर भी हो सकता है. रितेश ने राखी के फैंस से दुआ करने के लिए भी कहा था.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…