लाइफस्टाइल

अगर आप भी चाय-कॉफी के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान! पीने से पहले जरूर पढ़ लें ICMR की ये गाइडलाइंस

ICMR Guidelines Of Tea And Coffee: चाय और कॉफी दुनियाभर में पसंद किए जाने वाला सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है. खासकर अपने देश भारत में लोगों बड़े चाव से इसे पीते हैं. इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो चाय या कॉफी की ऐसी आदत होती है कि वह दिनभर में कभी भी इसे पीने से परहेज नहीं करते हैं. हालांकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. हाल ही में ICMR ने भारतीयों के लिए एक गाइडलाइंस जारी की है जिसमें उन्होंने चाय या कॉफी के सेवन को लेकर सलाह दी है. ऐसे में आइए जानते हैं चाय और कॉफी के लिए ICMR की गाइडलाइन्स क्या कहती है.

भोजन से पहले न करें इसका सेवन

ICMR की गाइडलाइन के मुताबिक, खाने से पहले और बाद में कम से कम 1 घंटे तक चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है और एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है. ICMR ने अपनी गाइडलाइन्स में लोगों को अपनी चाय और कॉफी के सेवन के समय पर नजर रखने की सलाह दी है, क्योंकि दोनों में ही टैनिन पाया जाता है जो आयरन एब्जॉर्ब करने की क्षमता को कम करता है जिससे एनीमिया होता है.

बिना दूध वाली चाय क्यों है बेहतर

ICMR ने कहा है कि बिना दूध वाली चाय आपकी सेहत के लिए बेहतर विकल्प है. क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह दिल की बीमारी और पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है. हालांकि, ज्यादा मात्रा में कॉफी के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें:Hypertension Day 2024: सिर दर्द, घबराहट, सांस फूलना, धुंधला दिखना…क्या आपको भी हैं ये दिक्कतें? स्पेशलिस्ट डॉक्टर से जानिए कैसे रहें स्वस्थ

चाय या कॉफी क्या है बेहतर

ICMR ने चाय को कॉफी से बेहतर बताया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 150 मिलीलीटर कप brewed coffee यानी पीसी हुई कॉफी में कैफीन की मात्रा 80-120 mg होती है. वहीं instant coffee में ये मात्रा 50-65 mg तक होती है. ICMR ने कहा है कि 300 मिली ग्राम तक के कैफीन की मात्रा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

फायदेमंद भी है कैफीन

ICMR की गाइडलाइन के मुताबिक, सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करने से कई फायदे भी होते भी होते हैं. यह आपको फोकस रहने, अलर्ट रहने में मदद करता है. लेकिन तय सीमा से अधिक कैफीन का सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इससे नींद न आने, बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है. हार्ट पेशेंट को इसके सेवन से बचना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

10 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

15 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

30 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago