मनोरंजन

क्या ठीक नहीं है ‘शहंशाह’ की तबीयत? KBC 18 से पहले अमिताभ बच्चन की सर्जरी और ICU की खबर से सदमे में फैंस!

Amitabh Bachchan health update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके करोड़ों प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. एक तरफ जहां उनके लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 18) की तैयारियां जोरों पर हैं और शो 10 अगस्त से प्रसारित होने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर सदी के महानायक की सर्जरी और अस्पताल में भर्ती होने की खबर से हर कोई चिंतित हो उठा है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अमिताभ बच्चन अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए हैं, लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए इस मुश्किल दौर और सर्जरी का जिक्र किया है.

ICU के कड़वे अनुभव और घर वापसी की चुनौतियां

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी कराने और ICU में समय बिताने के अनुभवों को साझा किया. उन्होंने लिखा कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की देखरेख के बाद वह घर आ गए हैं, लेकिन अस्पताल से घर वापसी का समय शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से बेहद कठिन होता है. बिग बी ने अपनी पोस्ट में जीवन की चुनौतियों का जिक्र करते हुए लिखा कि कभी आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और अचानक जिंदगी आपके सामने कोई कठिन स्थिति खड़ी कर देती है. कुछ लोग हिम्मत से इसका मुकाबला करते हैं और चैंपियन बने रहते हैं, जबकि कुछ हालात से समझौता कर लेते हैं.

फैंस में बना हुआ है संशय और सस्पेंस

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट ने उनके फैंस को बेहद परेशान कर दिया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बिग बी ने यह साफ तौर पर स्पष्ट नहीं किया है कि यह सर्जरी उनकी खुद की हुई है या उन्होंने किसी अन्य प्रियजन के संदर्भ में यह बात लिखी है. सर्जरी से जुड़ा यह ब्लॉग उन्होंने सोमवार को लिखा था, जबकि उससे ठीक एक दिन पहले रविवार को वह अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए फैंस से मिले थे. इसके अलावा, सर्जरी की असली वजह या बीमारी के बारे में भी उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है.

 यह भी पढ़ें: 6 भाषाओं में एक साथ शुरू होगा ‘Bigg Boss 20’, जानिए कब से ऑन-एयर होगा शो और कौन से सितारे आ सकते हैं नजर

प्रशंसकों की बढ़ी चिंता

ब्लॉग सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. फैंस लगातार कमेंट करके उनकी सेहत का हाल पूछ रहे हैं. कई फैंस का कहना है कि वे प्रार्थना कर रहे हैं कि यह पोस्ट खुद अमिताभ जी की सेहत को लेकर न हो. वहीं अन्य फैंस उन्हें एक सच्चा वॉरियर बताते हुए डॉक्टरों की सलाह मानने और जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Swati Pandey

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

21 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

34 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago