Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

6 भाषाओं में एक साथ शुरू होगा ‘Bigg Boss 20’, जानिए कब से ऑन-एयर होगा शो और कौन से सितारे आ सकते हैं नजर

रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ इतिहास रचने के लिए तैयार है. टीवी और ओटीटी पर इस बार हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ शो दिखाया जाएगा. सलमान खान के साथ-साथ कई अन्य दिग्गज स्टार्स भी अपने-अपने रीजनल एडिशन्स को होस्ट करेंगे.

Bigg Boss 20, Salman Khan, Bigg Boss

Bigg Boss 20: अगर आप भी ‘Bigg Boss’ के दीवाने हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है! सलमान खान का यह सुपरहिट रियलिटी शो अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है. मेकर्स ने जियो हॉटस्टार पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि दो दशकों के सफर के बाद भी इस शो का जलवा बरकरार है और फैंस इसे लेकर पहले से ही काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

इस बार क्या खास होगा ‘बिग बॉस 20’ में?

इस बार का सीजन सिर्फ बड़ा नहीं, बल्कि भव्य होने वाला है. मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ऐलान किया है कि ‘बिग बॉस’ के इतिहास में पहली बार 6 अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला) के एडिशन एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे.

यह शो सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है. दर्शक टीवी पर इसका लुत्फ ‘कलर्स’ चैनल पर उठा सकेंगे, जबकि ओटीटी पर इसे ‘जियो हॉटस्टार’ पर देखा जा सकेगा.

दिग्गज स्टार्स करेंगे होस्टिंग

हिंदी बेल्ट के दर्शकों के लिए सलमान खान ही शो की कमान संभालेंगे. वहीं, दूसरे रीजनल एडिशन्स में भी इंडस्ट्री के दिग्गज चेहरे नजर आएंगे:

हिंदी: सलमान खान

मलयालम: मोहनलाल

तेलुगू: नागार्जुन

कन्नड़: किच्चा सुदीप

तमिल: विजय सेतुपति

बांग्ला: सौरव गांगुली

ये भी पढे़ं- ‘बेड से उठना भी मुश्किल…’ फिल्म रिलीज से पहले घायल हुए पीयूष मिश्रा, फैंस मांग रहे दुआएं

कौन-कौन से सितारे आ सकते हैं नजर?

हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कंटेस्टेंट्स के नामों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है लेकिन गॉसिप गलियारों में कुछ बड़े नामों की चर्चा जोरों पर है. रिपोर्ट्स और अटकलों की मानें तो इस बार अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, जन्नत जुबैर, करण पटेल, मिस्टर फैजू, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर और सांटी शर्मा जैसे जाने-माने चेहरे शो का हिस्सा बन सकते हैं.

पिछले सीजन की यादें

याद दिला दें कि पिछले सीजन का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ था जिसमें गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की थी और फरहाना भट्ट रनरअप रही थीं. दर्शकों ने उस सीजन को भरपूर प्यार दिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि जब ‘बिग बॉस 20’ एक साथ 6 भाषाओं में टीवी और ओटीटी पर दस्तक देगा तो यह TRP के कौन से नए रिकॉर्ड बनाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital