मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की फिल्म हुई रिलीज, अभिषेक के साथ सिद्धिविनायक मदिंर आशीर्वाद लेने पहुंचे

बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए. दिलचस्प बात यह है कि बिग बी की फिल्म ‘ऊंचाई’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई.  भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए, बिग बी और अभिषेक दोनों ने नेहरू जैकेट के साथ ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना.

‘ऊंचाई’ की बात करें तो फिल्म को डारेक्ट सूरज बड़जात्या ने किया है और इसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​डैनी डेन्जोंगपा, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका  निभा रहे हैं. सूरज बड़जात्या 2015 की फैमिली ड्रामा फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान, सोनम कपूर और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे.

‘ऊंचाई’ के अलावा ये फिल्‍में हैं लाइन में

फिल्म ‘ऊंचाई’ तीन दोस्तों अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के बारे में है जो माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पर जाते हैं. फिल्म में परिणीति ने ट्रेक गाइड का किरदार निभाया है जो तीन आदमियों को एवरेस्ट फतह करने में मदद करती हैं. फिल्म में, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, ​​​​अनुपम खेर और डैनी डेन्जोंगपा माउंट एवरेस्ट को फतह करने की योजना और चर्चा करते हैं, लेकिन डैनी किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले ही बुढ़ापे में मर जाते हैं.

और उसके बाकी दोस्त उसकी इच्छा को पूरा करने और डैनी के कैरेक्‍टर की राख को माउंट एवरेस्ट पर विसर्जित करने का फैसला करते हैं. ‘ऊंचाई’ के अलावा, अमिताभ बच्चन अगली बार दीपिका पादुकोण के साथ ‘द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे. वह प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट’ का भी हिस्सा हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

13 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

25 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

51 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago