नवीनतम

T20 world cup: हार से टूटा भारतीय टीम का दिल, खिलाड़ी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं इमोशनल पोस्ट

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हारने के बाद भारतीय टीम बेहद दुखी नजर आ रही है. खिलाड़ी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर खत्म होने के बाद भारतीय टीम मायूस चहेरों के साथ वतन वापस आने की तैयारी कर रही है. खिलाड़ी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल स्टेज पर हार से बेहद दुखी नजर आ रहे हैं. करोड़ों फैंस के साथ-साथ भारतीय टीम को भी इस बार चैंपियन बनने की उम्मीद थी, लेकिन टीम को इंग्लिंश खिलाड़ियों ने हार का तगड़ा झटका देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इस हार से भारतीय खिलाड़ी अपने इमोशन्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

हार से टूटा  किंग कोहली का दिल

टी20 विश्व कप में हार से भारत के रन मशीन किंग का कोहली का दिल टूट गया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हम टूटे हुए दिल और निराशा के साथ ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट रहे हैं, लेकिन एक टीम के रुप में हम यहा से कई सारी यादें बटोरकर ले जा रहे हैं’. कोहली ने इस पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया में पहुंच कर भारतीय टीम का सपोर्ट करने के लिए सभी फैंस को धन्यवाद. मुझे भारतीय जर्सी पहनने में हमेशा गर्व महसूस होता है’

टीम इंडिया  के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को इस हार पर विश्ववास करना बेहद मुश्किल हो रहा है. वो इससे सदमे में आ गए हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘सब तबाह, बेहद दुख, निराशा. हमारे लिए ये अपनाना बेहद मुश्किल है’.टीम के रूप में हमारे बीच जो बंधन कायम हुआ, उसको एंजॉय किया हम हर कदम एक-दूसरे के लिए लड़े. सपोर्ट स्टाफ और टीम की कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद.

चहल भी हार से बेहद मायूस

टी20 विश्व कप में स्टार लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल  टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया. हर मैच में उन्हें मैदान से बैठाया गया जिसपर सवाल भी उठ रहे हैं. भारत की हार से चहल बेहद मायूस नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हम हमेशा ही अपनी टीम के लिए मैच जीतने और अपना बेस्ट देने के लिए आगे बढ़ते हैं. इसके लिए हमें गर्व है. ये वो रिजल्ट नहीं, जो हम चाहते थे. मगर हम आगे बढते रहेंगे.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago