मनोरंजन

Fact Check: आमिर खान बने अब्दुल कलाम! जानिए ट्रेलर आउट की सच्चाई

A.P.J Abdul Kalam Trailer: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Amir Khan) एक बायोपिक लेकर आ  रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि आमिर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम बायोपिक में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का बाकायदा ट्रेलर रिलीज़ किया गया है. आइए आपको बताते हैं इस ट्रेलर का सच.

दरअसल, बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (A.P.J ABDUL KALAM) के जीवन पर आधारित है.फिल्म के नितेश तिवारी हैं. इस पूरे मामले की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश.

मिसाइल मैन से राष्ट्रपति भवन तक का सफर

फिल्म की कहानी एक साधारण परिवार में जन्मे डॉ. कलाम के बचपन से शुरू होती है. यह दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने सपनों को साकार किया. वैज्ञानिक बनने की उनकी यात्रा, भारतीय मिसाइल प्रोग्राम में उनकी अहम भूमिका और देश के राष्ट्रपति बनने तक की कहानी को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. लेकिन ये ट्रेलर किसी अपकमिंग फिल्म का नहीं है.

ट्रेलर में क्या खास है?

ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चा है, जो समंदर किनारे खड़े होकर आसमान में उड़ते सपनों को देखता है. यही बच्चा आगे चलकर भारत को मिसाइल टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाएगा. ट्रेलर में डॉ. कलाम के ये प्रेरणादायक शब्द सुनाई देते हैं— “सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते.”

जानें क्या है सच?

आमिर खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में यह फिल्म बन रही है. आपको बता दें ये विडियो फैन मेड कांसेप्ट पर बनाया गया है. इस बायोपिक को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सोशल मीडिया पर जारी कथित वीडियो ट्रेलर के डिस्क्लेमर में ही आप देख सकते हैं कि ये वीडियो फैन मेड  कांसेप्ट पर बना है ऐसा बताया गया है.

ये भी पढ़ें: 26 साल पुरानी वो सबसे कमाऊ फिल्म, जिसमें हीरो ने पत्नी को धोखा दे चलाया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, क्या आप जानते हैं नाम?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

46 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

55 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago