मनोरंजन

मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, फैंस बोले- ‘अभी और गाने हैं ताई’

संगीत जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. 92 साल की दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में उनका इलाज चल रहा है.

इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों और करीबी लोगों में चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार उनकी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं. हर कोई यही चाहता है कि आशा ताई जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटें.

अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने पुष्टि की है कि आशा भोसले उनकी निगरानी में हैं और उन्हें पूरी मेडिकल केयर दी जा रही है. हालांकि, उन्होंने इससे ज्यादा कोई जानकारी साझा करने से मना कर दिया है. परिवार के सदस्य भी इस वक्त अस्पताल में मौजूद हैं और उनके साथ हैं.

संगीत की दुनिया की अनमोल आवाज

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत के इतिहास में बेहद खास जगह रखता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1950 के दशक में की थी और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई. मंगेशकर परिवार से ताल्लुक रखने वाली आशा, अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह ही सुरों की दुनिया में चमकीं, लेकिन उन्होंने अपनी अलग राह बनाई.

शुरुआत में उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं मिले और उन्होंने कई छोटी फिल्मों में गाने गाकर अपनी पहचान बनाई. 1952 में आई फिल्म ‘संगदिल’ उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुई. इसके बाद बिमल रॉय जैसे बड़े निर्देशकों ने भी उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अपनी फिल्मों में मौका दिया.

‘नया दौर’ से मिली असली पहचान

आशा भोसले के करियर का टर्निंग पॉइंट 1957 में आई फिल्म ‘नया दौर’ रही. इस फिल्म के गानों ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. खास बात ये रही कि इस फिल्म के संगीतकार ओ. पी. नय्यर के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही और उन्होंने साथ में कई यादगार गाने दिए.

मोहम्मद रफी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी उस दौर में खूब पसंद की गई. ‘मांग के साथ तुम्हारा’, ‘साथी हाथ बढ़ाना’ और ‘उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. इन गानों में उनकी आवाज और भावनाओं का मेल श्रोताओं के दिलों को छू जाता था. संगीत प्रेमी, फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.

उम्मीद की जा रही है कि यह महान गायिका जल्द ही इस मुश्किल समय से उबरकर एक बार फिर मुस्कुराती नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- ‘टटीरी’ विवाद के बाद रैपर बादशाह का यू-टर्न, नए रूप में लौटेगा गाना; इस दिन होगा रिलीज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

8 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

20 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

33 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

38 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

54 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago