प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार नजर आईं कियारा आडवाणी
Kiara Advani Pregnancy: ‘शेरशाह’ और ‘जुग जुग जियो’ फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. एक्ट्रेस ने बीते दिन यानी 28 फरवरी 2025 को ही सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं और इस गुडन्यूज को कपल ने बहुत ही अलग अंदाज में फैंस के साथ शेयर किया है. प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अगले ही दिन कियारा आडवाणी शूटिंग पर लौट आई हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी वाइफ कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. कपल को सोशल मीडिया पर कमेंट कर फैंस बधाई दे रहे थे और कई फिल्म स्टार्स ने भी उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दी थी. हाल ही में कियारा आडवाणी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया जिसमें वो प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार शूटिंग पर लौट आई हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो व्हाइट कलर के कैजुअल आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कियारा अगले ही दिन काम पर लौंट आई हैं, जहां उनको पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया.
सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो अपनी वेनेटी वैन के पास चलती आ रही हैं. इस दौरान कियारा ने व्हाइट कलर का टॉप और शॉर्ट्स पहन रखे हैं और बालों का बन बनाया हुआ है. आंखों पर उन्होंने कावला चश्मा लगा रखा है और उनके चेहरे पर प्रेग्रेसी ग्लो साफ दिख रहा है. प्रेग्नेंसी में काम करने का अब ट्रेंड से बन गया है और कियारा से पहले भी कई एक्ट्रेस ऐसा करती नजर आ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Kiara Advani और Siddharth Malhotra के घर गूंजने वाली है किलकारी, कपल ने फैंस के साथ शेयर की स्पेशल पोस्ट
बीते दिन यानी शुक्रवार को कपल ने एक तस्वीर साझा की जिसमें मोजे की एक जोड़ी दिखाई गई. कपल ने तस्वीर के साथ एक भावपूर्ण कैप्शन लिखा था, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार जल्द ही आ रहा है,” यह दर्शाता है कि माता-पिता के रूप में दोनों नए अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं. मनमोहक तस्वीर ने फैंस को उनके उत्साह और खुशी की झलक दी क्योंकि वे अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पहली बार फिर ‘शेरशाह’ फिल्म में एक साथ काम किया था और इस फिल्म के बाद दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे को डेट करने लगे थे. 7 फरवरी 2023 में कियारा और सिद्धार्थ ने एक खूबसूरत ड्रीमी वेडिंग की थी जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. ऐसे में अब शादी के 2 साल पूरे होने के बाद कपल ने बेबी प्लानिंग की है और साल 2025 में कियारा मां बनेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…
JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…