Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: विराट और अनुष्का के बाद अब सुनील शेट्टी की लाड़ली अथिया भी शादी के बंधन में बंध गईं. इंडियन क्रिकेट टीम के एक जाने माने खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड के बड़े स्टार की बेटी और सेलेब्रिटी अथिया दोनों ने आज सात फेरे ले लिए हैं. इस नए विवाहित जोड़ी की लव स्टोरी की शुरुआत कहा से हुई थी, इसे शायद ही आप जानते हों. आईए जानते हैं इन दोनों की लव स्टोरी कैसे अपने मुकाम तक पहुंची.
वह 2019 का साल था जब पहली बार इन दोनों की मुलाकात हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों की यह मुलाकात कराई थी. और जैसा हमारी हिंदी सिनेमा में होता है कि दोस्ती कब प्यार में बदल जाती है, यह प्यार करने वालों को भी पता नहीं चलता ठीक वैसे ही रियल लाइफ में राहुल और अथिया भी पहली मुलाकात के बाद कब एक दूरसे के करीब आ गए दोनों को पता ही न चल पाया. लेकिन जब पता चला तो दोनों ने खुलेआम इसका इजहार कर दिया.
बात 18 अप्रैल 2020 की है जब केएल राहुल को अथिया ने सोशल मीडिया पर विश करके ये साफ कर दिया की दोनों के बीच अब रिश्ता बस दोस्ती तक का नहीं है. इसके बाद प्यार के इजहार का लंबा दौर चला. समय-समय पर दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट शेयर करके एक दूसरे के प्रति आपने प्यार को जाहिर करते रहते थे.
16 जून को दोनों की साथ आई प्यार भरी तस्वीर
बात तो उस समय पक्की हो गयी थी जब 16 जून 2021 को दोनों ने अपने एक फोटशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा किया. बस यहीं से इस बात पर मुहर लग गई की दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस हीर और राझें की मीडिया में आ रही खबरों के बीच अब बस इंतज़ार था उस दिन जब ये दोनों अपनी शादी की डेट सब को बता देंगे.
सुनील सेट्टी के फार्म हाउस पर हुई शादी
आज दोनों ने भव्य तरीके से सज-धज कर तैयार सुनील सेट्टी के फार्म हाउस पर सात फेरे लिए. इस खूबसूरत कपल की शादी में बॉलीबुड से लेकर खेल जगत के तमाम दिग्गज शामिल हुए. हालांकि सुनील शेट्टी ने ये बात शादी से पहले ही साफ कर दी थी शादी में 100 से ज़्यादा गेस्ट को नहीं बुलाया गया है. वहीं शादी में आए मेहमानों के मोबाइल फोन ले लिए गए थे.
शादी पर बॉलीबुड और खेल जगत से मिली बधाईंयां
सोशल मीडिया पर काफी सारे बॉलीवुड स्टार ने दोनों को शुभकामनायें दी हैं. इनमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. इसके अलावा बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शादी में शामिल रहीं. वहीं सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने अपनी शुभकामनायें नवविवहित जोड़े को दी.
इसे भी पढ़ें: Athiya Shetty Sangeet: शादी की खुशी में अथिया ने किया व्हाइट ड्रेस में धमाकेदार डांस, तस्वीरें और वीडियो हुई वायरल
जानें शादी में किस डिजाइनर के कपड़ो में लिया सात फेरे
बताया जा रहा है कि अथिया ने शादी में सब्यासाची का लहंगा पहना. इस ड्रेस में अथिया किसी परी की तरह लग रही थीं. एक्ट्रेस ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन किये गए लहंगे को अपना वेडिंग ड्रेस फाइनल किया था. वहीं केएल राहुल भी दुल्हे के ड्रेस में काफी सुंदर लग रहे थे.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…