अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की पावरपैक्ड जोड़ी
Bollywood news: एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की पावरपैक्ड जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह और जोश है और हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वहीं फिल्म के निर्माताओं ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मोस्ट अवेटेड फिल्म का धांसू टीज़र भी आज रिलीज़ कर दिया है.
बुधवार यानी आज 24 जनवरी को निर्माताओं और कलाकारों ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीज़र जारी कर दिया है,जो बेहद ही एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है. टीजर की शुरुआत बम विस्फोटों, हेलीकॉप्टरों और मिसाइलों से होती है. इसके बाद फिल्म में विलेन बने साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है यह कहते हुए कि ‘प्रलय आने वाला है’. एक ऐसा प्रलय जो भूत, भविष्य और वर्तमान को बदल देगा, एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा. हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा. मुझे कौन रोकेगा’!
इस डायलाग के बाद फिल्म के हीरो यानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की धमाकेधार एंट्री होती है. फिल्म में दोनों ने सैन्य अधिकारी का रोल प्ले किया है. फिर टाइगर श्रॉफ की आवाज आती है दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम,इसके बाद अक्षय की बैकग्राउंड में वॉइस आती है, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.” इस फिल्म के डायलॉग्स के बाद अक्षय कुमार और टाइगर हाथों में गन लिए पर्दे पर पहली बार दिखाई पड़ते हैं यानि की फिल्म में एंट्री करते हैं. इसके बाद टीजर में कईं धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की भी झलक देखने के लिए मिलती है.सभी चीजों पर एक नजर डालें तो ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीज़र काफी दमदार है.
टीजर जारी होने के बाद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.”
टीजर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. ये फिल्म अप्रैल 2024 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पृथ्वीराज सुकुमारन ने विलेन का किरदार निभाया है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, के साथ , रोनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी बेहद ही अहम रोल प्ले किया है. अब देखना यह होगा की बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना धूम मचाती है और अपने फैन्स का दिल जीत कितनी कमाई कर पाती है.
– भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…