हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
एयर इंडिया
Air India Penalty: डीजीसीए का टाटा ग्रुप की एयरलाइन्स कंपनी ने एयर इंडिया को तगड़ा झटका दिया है. दरअसल, एयर इंडिया पर उड़ानों में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करना इतना भारी पड़ गया है कि अब उसकी चुकाई भारी भरकम जुर्माना भरने से पूरी करनी होगी. डीजीसीए ने एयर इंडिया पर उड़ानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन मामले में 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. एयर इंडिया की फ्लाइट्स में लगातार आ रहे सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों पर डीजीसीए ने एयरलाइन पर ये कड़ा कदम उठा गया है.
एयर इंडिया द्वारा लंबी दूरी के महत्वपूर्ण रूट्स पर उड़ाई जा रही फ्लाइट्स में सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों पर डीजीसीए ने कार्रवाई यानी एनफोर्समेंट एक्शन भी शुरू किया है. डीजीसीए ने फिलहाल एयरलाइन पर लगी पेनल्टी की डिटेल्स और उस खास घटना का खुलासा नहीं किया है जिसके लिए जुर्माना लगाया गया है. हालांकि एयर इंडिया की फ्लाइट्स में हाल में कई घटनाएं सामने आई हैं और इसी के चलते सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इस पर 1.10 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है.
एयर इंडिया पर पिछले कुछ महीनों में जुर्माने के कई मामले सामने आए है और इनमें वेजिटेरियन यात्री को नॉन-वेज खाना परोसने से लेकर हवाई जहाज की छत से पानी टपकने जैसे शिकायतें भी शामिल हैं. एयरप्लेन की छत से पानी टपकने का मामला तो एयर इंडिया बोइंग बी 787 ड्रीमलाइन का है जिसका वीडियो काफी वायरल भी हुआ था.
ये भी पढ़ें:3 हजार रुपये सस्ता हो गया Motorola का ये धांसू फोन, 12 GB RAM और Camera में जबरदस्त फीचर्स
हाल ही में, इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था क्योंकि उसकी एक फ्लाइट के पैसेंजर सड़क पर आकर खाना खाने लगे थे. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कहा था कि यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…
JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
ग्रेटर नोएडा के कासना से 13 अक्टूबर को 6 साल के एक मासूम बच्चे का…
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…