मनोरंजन

क्या बंद हो गया अभिनव अरोड़ा का Instagram अकाउंट? सोशल मीडिया पर खुद बताई ये बात, देखिए VIDEO

सोशल मीडिया पर बाल संत नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक बंद हो गया. उन्होंने नए अकाउंट से वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी. उनका कहना है कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनका अकाउंट हटवाया है.

अभिनव अरोड़ा ने अपने नए अकाउंट से वीडियो जारी किया. उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम उनके लिए भक्तों से जुड़ने का सबसे बड़ा माध्यम था. उनका दावा है कि कुछ लोगों ने षड्यंत्र रचकर उनका अकाउंट बंद करा दिया. उनका कहना है कि वे लोग नहीं चाहते थे कि श्रीकृष्ण और राधारानी की भक्ति से जुड़े उनके संदेश ज्यादा लोगों तक पहुंचे. हालांकि, अभिनव ने कहा कि वह अपनी भक्ति को जारी रखेंगे और अन्य माध्यमों से भक्तों से जुड़े रहेंगे.

अभिनव ने आगे कहा कि कुछ लोग उनकी भक्ति को कमजोर करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट बंद करवाना उनके विरोधियों के लिए सबसे आसान तरीका था. मगर भक्ति की ताकत को कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने खुद को इन्फ्लुएंसर नहीं, बल्कि सिर्फ एक भक्त बताया.

क्यों बंद हुआ अकाउंट?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इंस्टाग्राम ने खुद उनका अकाउंट हटाया या फिर किसी ने मास रिपोर्ट कर इसे बंद करवाया. उनके अकाउंट पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स थे. चार दिन पहले उनके अकाउंट को हटा दिया गया, अब जब इसे सर्च किया जाता है तो ‘यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है’ लिखा दिखता है. अभिनव ने कहा कि वह इस बाधा से घबराने वाले नहीं हैं. वह अपनी भक्ति और विचारों को अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाते रहेंगे.

अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हैं. उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स थे. हाल ही में कुंभ स्नान के दौरान उनका एक वीडियो विवादों में आ गया. इस वीडियो में वह एक महंगे बैग के साथ नजर आए. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.


ये भी पढ़ें- समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने कहा कल तक अगर नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ जारी होगा सेकंड वारंट


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 minute ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

8 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

48 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

55 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago