Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने कहा कल तक अगर नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ जारी होगा सेकंड वारंट

कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें इस वक्त कम होती नजर नहीं आ रही है. ऐसे में पुलिस ने कहा है कि अगर समय रैना नहीं आता है तो उसके नाम से दूसरा वारंट जारी होगा, अगर वो तब भी नहीं आता हो तो उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया जाएगा. 

Samay Raina

समय रैना

Edited by Akansha

India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद से माहौल बेहद गर्म है. हर तरफ बस इस शो के विवाद के बारे में ही बात हो रही है. लोग समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा सहित इस शो को भी खूब लताड़ रहे हैं. कॉमेडियन समय रैना इस वक्त इंडिया में नहीं है. उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल से कहा था की वो अभी फ़िलहाल अमेरिका में शो कर रहा है, ऐसे में वो इंडिया आकर अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करा सकता है.

अगर समय नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ जारी होगा सेकंड वारंट

समय रैना ने साइबर डिपार्टमेंट से कहा था की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये उसका स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया जाए जिसे महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रिजेक्ट कर दिया है. अब समय रैना को मुंबई आकर अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाना होगा. इस बीच पुलिस ने कहा है कि अगर समय रैना नहीं आता है तो उसके नाम से दूसरा वारंट जारी होगा, अगर वो तब भी नहीं आता हो तो उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या इन भूकंप का संबंध नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से है? 2025 में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का संकेत?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital