Deepika Padukone के 'बेशर्म रंग' का देसी वर्जन
Besharam Rang Desi version: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नया गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर बवाल रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. हालांकि, अब एक फनी वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर ख़ूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. बता दे की इस वीडियो में न तो भगवा रंग है और न ही शानदार ग्राफिक्स का यूज़ किया गया है , तो ‘बेशर्म रंग’ के इस देसी वर्जन को देखकर किसी को आपत्ति भी नहीं हो सकती . ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फनी वीडियो ने सारे विवादों का हल निकाल दिया है.
शाहरुख खान और दीपिका का गाना ‘बेशर्म रंग’ जब से रिलीज हुआ है तभी से सोशल मीडिया पर ख़ूब ट्रेंड कर रहा है. हालांकि, इस गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग ने हर तरफ बवाल मचा कर रखा है. सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने तक की मांग की गयी है. वहीं, दूसरी ओर करोड़ों लोगों को ये गाने काफ़ी पसंद भी आ रहा है. लेकिन इतनी कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच सोशल मीडिया पर बेशर्म रंग का एक देसी वर्जन भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका की जगह कुछ लड़के नदी के किनारे उसी अन्दाज़ में डांस करते दिख रहे हैं. तो आप भी देखें ये शानदार फनी वीडियो
वीडियो में एक लड़का ‘बेशर्म गाने’ में दीपिका पादुकोण के किए हुए स्टेप्स को कॉपी करते देखा जा सकता है. वहीं, आस-पास मौजूद लड़के भी गाने की पूरी फील ले रहे हैं. वही अब लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात करते दिख रहे हैं. वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि इन लड़कों ने गाने की छोटी-छोटी डिटेलिंग पर बारीकी से काम किया है.
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…