मनोरंजन

Akanksha Dubey: “गायक समर सिंह और उसके भाई ने कराई मेरी बेटी की हत्या”, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने लगाया गंभीर आरोप

Akanksha Dubey: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कथित खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है. आकांक्षा के परिजनों ने उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह (Samar Singh) और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने आरोप लगाया है कि आकांक्षा के कथित बॉयफ्रेंड और भोजपुरी सिंगर-एक्टर समर सिंह ने उसे टॉर्चर किया है. इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि समर सिंह और उनके भाई ने जान से मारने की धमकी दी थी.

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि समर सिंह और आकांक्षा (Akanksha Dubey) के बीच बीते 21 मार्च को विवाद हुआ था. इस दौरान समर और उनके भाई संदीप सिंह ने आकांक्षा को धमकी दी थी और उसे टॉर्चर कर रहे थे. उसी दोनों ने मेरी बेटी की हत्या की है. इतना ही नहीं आकांक्षा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि समर सिंह (Samar Singh) एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड थे. समर और उनके भाई काम कराकर पैसे भी नहीं देते थे.

फांसी से लटकता मिला था आकांक्षा दुबे का शव

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) रविवार को वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया था कि सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा (25) का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाए गए फांसी के फंदे से लटकता पाया गया था.

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद बॉयफ्रेंड समर सिंह का आया पहला रिएक्शन, भोजपुरी एक्ट्रेस ने होटल में कर ली थी ख़ुदकुशी

सारनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया था कि सारनाथ के एक होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला था. अभिनेत्री के शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था. उन्होंने बताया था कि कमरे से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago