देश

Rahul Gandhi disqualified: राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर किया ‘ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट’

Budget Session 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी जंग जारी है. वहीं इस मुद्दे को लेकर पूरा विपक्ष भी एकजुट होकर बीजेपी को घेरता हुआ दिख रहा है. इसी बीच सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) समेत विपक्ष के तमाम सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे. सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी काले बॉर्डर की साड़ी पहनकर पहुंचीं.

सदन की शुरूआत होते ही अडानी और राहुल के मुद्दे पर हंगामा होना शुरू हो गया. इसके बाद राज्यसभा को दो और लोकसभा को चार बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. मोदी टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई, जिसके लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल की सदस्यता रद्द कर दी गई. इसी के विरोध में सांसद काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे थे.

गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रोटेस्ट

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने और अडानी समूह की जांच कराने को लेकर विपक्षी नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सभी काले कपड़ों में नजर आए. इस दौरान सांसदों के हाथों में किए अलग-अलग पोस्टर थे. जिन पर लिखा हुआ था कि ‘ईडी- मोडानी भाई-भाई’.

यह भी पढ़ें-  Uddhav Thackeray: “सावरकर हमारे आदर्श हैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते”, उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दी नसीहत

तानाशाह सरकार के आवाज बुलंद करते रहेंगे

CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई. काले कपड़े पहनकर संसद में पहुंचे कांग्रेसी सांसदों ने कहा, वह तानाशाह सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे. उन्होंने कहा, वह अडानी से इस महाघोटाले पर सवाल पूछते रहेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा, देश में लोकतंत्र की हालात बहुत ही खराब है. उन्होंने कहा, आज हम काले कपड़े के ड्रेस में क्यों आए हैं? राहुल गांधी चुनाव जीत कर आए थे लेकिन आपने उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी. खड़गे ने सवाल पूछते हुए कहा, अडानी की ढ़ाई साल में इतनी संपत्ति कैसे हुई, आज सारी पार्टी मिलकर यही पूछ रही है कि उनकी इतनी संपत्ति कैसे हुई. सभी पार्टियों का कहना है कि जेपीसी (JPC) बिठाइए. आज हमारे साथ सभी विपक्षी पार्टियां मौजूद हैं. दाल में कुछ काला है इसलिए वो ड़र रहे हैं और जो डरते हैं वही अंत में मरते हैं. राहुल गांधी जी पर केस ड़ाला है वो मेरे स्टेट का है, वहां का केस गुजरात में ड़ालते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

36 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

48 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

2 hours ago