मनोरंजन

Bhojpuri Film: यामिनी के प्यार में पागल हुए Yash Kumar, ‘दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ’ का ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

Dulhan To Jayegi Dulhe Raja Ke Sath Trailer Out: भोजपुरी फिल्मों के स्टार माने जाने वाले यश कुमार की नई फिल्म ‘दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ’ (Dulhan To Jayegi Dulhe Raja Ke Sath) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. यश कुमार के साथ यामिनी सिंह की जोड़ी भी काफी जम रही है. फिल्म में दृश्यों की लोकेशन भी काफी सुंदर लग रही है. फिल्म के ट्रेलर में यश यामिनी के प्यार में पागल दिख रहे हैं. ट्रेलर में एक्शन दृश्य दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. ट्रेलर देखकर लगता है कि यह एक पारिवारिक फिल्म है. भरत कुमार और रवि सिन्हा के गीत भी काफी सुंदर हैं. फिल्म के फाइट सीन भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं.

यश और यामिनी की फिल्म का ट्रेलर आउट

ट्रेलर के वीडियो में यश कुमार और यामिनी सिंह पर कई गीत फिल्माए गए हैं. धर्मेंद्र के मेहरा जहां इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं रवि सिन्हा इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म में नदी किनारे फूलों के उपर और पेड़ की छांव में यश कुमार और यामिनी रोमांस करते हुए दिख रहे हैं. वहीं लाल साड़ी पहने यामिनी सिंह काफी खूबसूरत लग रही है. बात करें फिल्म के गानों की तो इस फिल्म में आपको प्रियंका सिंह, सुधीर त्रिवेदी वंदना दुबे, मोहन राठौड़ और अलका झा जैसे गायकों ने अपनी आवाज दी है. यामिनी सिंह इन दिनों जहां खेसारी लाल यादव के साथ दिखाई दे रही हैं वहीं यश कुमार के साथ उन्हें देखने के बाद दोनों के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढें: ‘जवान’ के बाद Dunki की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे शाहरुख खान, सोनमर्ग में हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें वीडियो

बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है फिल्म

कैप्टन वॉच हिट्स नामक यूट्यूब चैनल पर यश कुमार की फिल्म का ट्रेलर देखा जा सकता है. फिल्म दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. बड़े पर्दे पर फिल्म खूब धमाल मचा सकती है. हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

21 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

22 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

44 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

54 minutes ago