देश

Lucknow: सीएम आवास के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, दी थी भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी

Lucknow News: सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक को गोली मारने की धमकी देने वाले युवक ने बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास आत्मदाह करने की कोशिश की. युवक का आरोप है कि वह विधायक के उत्पीड़न से परेशान था. इसीलिए उसने जान देने की कोशिश की. युवक उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी थाना के चकलवंसी का रहने वाला बताया जा रहा है और उसका नाम आनन्द मिश्रा है.

आरोप है कि युवक ने 21 अप्रैल को सोशल मीडिया पर विधायक बंबा लाल दिवाकर को गोली मारने की धमकी दी थी. इस पर पुलिस आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी. इसी बीच वह मौका पाते ही लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास जा पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक जैसे ही सीएम आवास के करीब पहुंचा उसने खुद को आग के हवाले कर दिया. गौतमपल्ली थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कम्बल डालकर आग पर काबू पाया गया. इसके बाद तत्काल उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- UP Board Result-2023: जेल में बंद अपहरण-हत्या के आरोपियों ने पास की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा, महिला बंदी ने भी पाई सफलता

युवक ने ये लगाए आरोप

फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. युवक का आरोप है कि क्षेत्र के दंबग विधायक की शह पर उसको प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसको लेकर पुलिस से स्थानीय प्रशासन तक वह शिकायत लेकर गया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. इसी के बाद उसने यह कदम उठाया. वहीं पुलिस उसके आग लगाने के अन्य कारणों का भी पता लगा रही है.

सोशल मीडिया पर विधायक को ये दी थी धमकी

बताया जाता है कि युवक ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया था जिसमें लिखा था, “मैं महाकाल बाबा की सौगंध खाता हूं, मैं उनका भक्त हूं, जुलाई में हमारी गोली का निशाना बीजेपी विधायक बंबा लाल बनेंगे, यदि हमारे साथ इंसाफ हुआ तो सही है. यदि नहीं हुआ तो जुलाई में बंबा लाल विधायक पर शोक मनाना, ये महाकाल भक्त की चेतावनी है.”

की जाएगी कार्रवाई

सीओ सफीपुर ऋिषी कांत शुक्ल का कहना है कि युवक ने सोशल मीडिया के साथ ही एसपी के पीआरओ को फोन पर भी विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. उसने धमकी देने का कारण नहीं बताया था. जांच में सामने आया है कि उसका 2021 में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसका कहना है कि मेरी मदद नहीं की गई थी, जिससे वह आहत है. वहीं एक मारपीट मामले में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago