मनोरंजन

Shah Rukh Khan के फैंस के लिए बड़ी खबर, 22 मार्च से इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म पठान

Pathaan Release On OTT Platform: बॉक्स ऑफिस पर सफलता के तमाम रिकार्ड बनाने वाली फिल्म पठान का लोगों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने बेसब्री से इंतजार था. घर पर मूवीज का आनंद लेने वाले तमाम व्यूअर्स ‘पठान’ की रिलीज के बाद से ही इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का वेट कर रहे थे. अब किंग खान के फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बस कुछ दिनों के बाद 22 मार्च को दुनिया भर में धूम मचाने वाली यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

रिलीज के 56 दिनों बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दिखेगी फिल्म

एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स की झोली में पैसो की बरसात कराने वाली फिल्म ‘पठान’ सिनेमाहाल में रिलीज होने के पूरे 56 दिनों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगी. 22 मार्च को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. ओटीटी व्यूअर्स इस दिन से इसे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे.

OTT व्यूअर्स देख पाएंगे फिल्म से हटाए गए सीन्स

फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज के साथ इस बात की भी जानकारी दी है कि ‘पठान’ फिल्म से कुछ डिलीट किए गए सीन्स भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगे. इनमें ‘पठान’ के ओरीजिन को एक्सप्लेन करते हुए कुछ सीन भी शामिल हैं.

फिल्म ‘पठान’ ने शाहरुख हो बुलंदियों पर पहुंचाया

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉलीवुड में किंग खान की बादशाहत को 4 साल लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर कायम कर दिया है. एक एक्शन फिल्म होने के बावजूद भी फिल्म को बहुत प्यार मिला. इसके कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जानकारी के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन 540 करोड़ रुपए के लगभग रहा. वहीं फिल्म अभी तक अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूएई, मिस्र, यूके और ऑस्ट्रेलिया में चल रही है.

इसे भी पढ़ें: Honey Singh Birthday: कितनी बार विवादों में घिरे हनी सिंह? शाहरुख के थप्पड़ से पत्नी के साथ तलाक तक

शाहरुख के अलावा फिल्म में तमात सितारे

‘पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा ने भी काम किया है. वहीं फिल्म में सलमान खान का कैमियों भी है.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

10 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

24 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

37 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago