घायल अवस्था में बदमाश को ले जाती पुलिस
Banda: प्रयागराज में हुऐ उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफियाओं के पीछे हाथ धोकर पड़ी यूपी पुलिस को बांदा में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी मारे गए बदमाश अरबाज के फूफा वहीद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और वहीद की यह मुठभेड़ मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास हुई है. सरकार ने वहीद पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के माफिया को मिट्टी में मिला देने के एलान के बाद पुलिस अतीक के गुर्गों को खोज कर निकाल रही है. अतीक का करीबी माने जाने वाले वहीद के बारे में पुलिस को सूचना मिली की वह बांदा में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम बदमाश वहीद को गिरफ्तार करने पहुंची जिसके बाद एनकाउंटर में उसे गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस को उसे पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी जोकि उसके पैर में जा लगी. पकड़ा गया बदमाश नगर कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका का निवासी है.
घायल अवस्था वहीद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीद अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य है. इस मामले से पहले इस पर फिरौती वसूलने, रंगदारी, समेत कई संगीन धराओ में मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें: MP: फेसबुक पोस्ट पर भड़कीं पूर्व मंत्री रंजना बघेल, बोलीं- घर आकर जूते मारूंगी और पहुंच गईं घर, भागे डॉ. आनंद राय
इस तरह पकड़ा गया हत्यारा
पुलिस के मुताबिक दोपहर के वक्त बांदा पुलिस की स्पेशल टीम को इस बात की सूचना मिली कि इनामी बदमाश वहीद अहमद भूरागढ़ के पास मौजूद है. इसके बाद एक्शन मोड में आते हुए एसपी बांदा अभिनंदन और उनकी स्पेशल टीम ने सूचना वाली जगह पर मौके से पहुंचते हुए घेराबंदी कर डाली. खुद को चारों तरफ पुलिस के घिरा पाकर वहीद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की फायरिंग में एक गोली उसके पैर में जा लगी. घायल हालत में पुलिस टीम ने बदमाश को पकड़ लिया.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…